जमशेदपुर। सुंदरनगर स्थित महिला कल्याण समिति की ओर से रविवार को 37वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 32 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान रोहित राणा और प्रिया सेन ने पहली बार रक्तदान कर इस सामाजिक पहल में योगदान दिया।

अतिथियों ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बिन्नी षाड़ंगी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रतिनिधि, डालसा की अधिवक्ता प्रीति मुर्मू और वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता उपस्थित रहीं। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और रक्तदान के महत्व पर जोर दिया।

समिति के सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका
शिविर के सफल आयोजन में समिति की अध्यक्ष सुस्मृति बसु, सचिव अंजलि बसु और कोषाध्यक्ष संयुक्ता चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बोर्ड सदस्यों रत्ना भट्टाचार्य, स्तोता दासगुप्ता और प्रीति मुर्मू के साथ सदस्य बेबी दत्ता, दीपाली बोस और पंपा बरुआ ने भी आयोजन में सहयोग किया।
इस अवसर पर शर्मिष्ठा डे ढाली, माया सिंघा, बीना सिंघारी, कल्पना दलाल सहित समिति के अन्य सदस्य और सुंदरनगर के स्थानीय लोग मौजूद रहे।
समिति की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य सुंदरनगर और आसपास के सुदूर अर्द्धशहरी क्षेत्रों में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग देना है।

