Jamshedpur. जमशेदपुर के कपाली ओपी क्षेत्र के गुलजार चौक के पास एक किराये के मकान में 27 वर्षीय विवाहिता सहबिस्ता प्रवीण उर्फ बबली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वालों ने उसके पति मोहम्मद आदिल पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों का दावा है कि शादी के बाद से ही महिला को प्रताड़ित किया जाता था और पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई थी। घटना के बाद से पति के फरार होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनकी उम्र महज चार और दो साल बताई गई है।


