Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

News DeskBy News DeskNovember 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं यातायात-सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सितंबर महीने में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। जिले में सितंबर के दौरान 23 सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत हुई, जबकि 6 लोग घायल हुए।

बैठक में उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरी सड़कों, दुर्घटना संभावित स्थलों, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को कई निर्देश दिए।

हाईवे पर स्पीड गन की जगह लगेंगे ANPR कैमरे

राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त ने एनएचएआई को स्पीड गन कैमरों के स्थान पर एएनपीआर (ANPR) कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

इसके अलावा जादूगोड़ा-पोटका सड़क पर झाड़ियों की कटाई कराने को कहा गया। मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश भी संबंधित एजेंसी को दिया गया।

हाईवे मरम्मत में लापरवाही पर उपायुक्त नाराज

राष्ट्रीय राजमार्गों पर मरम्मत कार्य के दौरान गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि मरम्मत का काम दिन के व्यस्त समय के बजाय कम यातायात वाले समय में कराया जाए।

साथ ही मरम्मत स्थल के दोनों ओर एक-एक व्यक्ति की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया, ताकि वाहन चालकों को उचित दिशा-निर्देश देकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में अन्य प्रमुख निर्देश भी दिए गए:

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

  • साकची गोलचक्कर के पास ऑटो स्टैंड के विस्तार का प्रस्ताव भेजना।

  • नीलडीह सिग्नल की मरम्मत कराना।

  • मानगो बस स्टैंड से जर्जर बसों को हटाना।

  • दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक साइनेज लगाना।

  • सड़क सुरक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे में सुधार करना।

210 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, 14.16 लाख रुपये जुर्माना

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 210 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। वहीं, नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 14,16,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमित जांच और दंडात्मक कार्रवाई जारी रखी जाए।

समीक्षा में सामने आया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की लापरवाही प्रमुख कारण रही। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने और यातायात नियमों की अनदेखी करने पर चिंता जताई गई।

गुड सेमेरिटन योजना का होगा प्रचार-प्रसार

सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया।

इसके तहत दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले लोगों को चिह्नित कर नामित करने को कहा गया, ताकि सड़क दुर्घटना के समय घायलों को तत्काल सहायता मिल सके।

वहीं, सदर अस्पताल के समीप सड़क के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत, यातायात डीएसपी, जिला शिक्षा अधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई, आरसीडी और जुस्को के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

November 23, 2026

RAILWAY NEWS: कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, चंबल एक्सप्रेस आगरा कैंट-मथुरा के बीच रहेगी आंशिक रद्द

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group