Jamshedpur. शहर के सोनारी CH इलाके में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


