Ranchi. रांची में 25 वर्षीय महिला के घर में घुसकर तीन लोगों ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना 19 नवंबर को तुपुदाना आउटपोस्ट क्षेत्र में हुई जब महिला अपने घर पर अकेली थी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि तीन अज्ञात लोग रात 8.30 बजे के आसपास उसके घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। तुपुदाना आउटपोस्ट थाना प्रभारी सिद्धांत सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


