Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Free Ration Scheme: मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे 13.2 प्रतिशत अपात्र परिवार, केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के सर्वेक्षण में हुआ खुलासा
Headlines

Free Ration Scheme: मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे 13.2 प्रतिशत अपात्र परिवार, केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

News DeskBy News DeskNovember 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सरकार की मुफ्त राशन योजना में देशभर में 13.2 प्रतिशत लाभार्थी परिवार निर्धारित पात्रता मानदंडों पर खरे नहीं उतरे हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और तमिलनाडु में ऐसे परिवारों का अनुपात करीब 40 प्रतिशत पाया गया है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में मुफ्त राशन योजना का लाभ उठाने वाले अपात्र परिवारों का अनुपात 39.5 प्रतिशत, त्रिपुरा में 39.2 प्रतिशत और तमिलनाडु में 38.7 प्रतिशत रहा। वहीं, मेघालय में यह आंकड़ा 28.5 प्रतिशत था।

विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के मूल्यांकन के लिए वर्ष 2025-26 में यह सर्वेक्षण कराया था। इसमें सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 51,303 लाभार्थी परिवारों को शामिल किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, एनएफएसए के तहत लाभार्थियों के समावेश संबंधी त्रुटि तब होती है, जब राज्यों द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले परिवार भी रियायती दर पर अनाज का लाभ लेते रहते हैं। सर्वेक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी त्रुटि 12.5 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 15.6 प्रतिशत पाई गई। लाभार्थियों की श्रेणी के लिहाज से अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के परिवारों में यह 12.2 प्रतिशत और प्राथमिकता वाले परिवारों में 13.4 प्रतिशत रही।

Jamshedpur: सोनारी CH इलाके में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर

एनएफएसए के तहत पीएमजीकेएवाई में प्राथमिकता वाले परिवारों के पात्र लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति हर महीने पांच किलोग्राम अनाज मुफ्त दिया जाता है। वहीं, एएवाई के परिवारों को प्रति परिवार हर महीने 35 किलोग्राम अनाज मिलता है। कुल मिलाकर करीब 80 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में आते हैं।
सर्वेक्षण के दौरान 4,939 उचित मूल्य की दुकानों, निगरानी समितियों के 2,036 सदस्यों और 245 गोदामों का भी आकलन किया गया। इसमें योजना के तहत अनाज वितरण, शिकायत निवारण, डिजिटल व्यवस्था, राशन कार्ड की देशभर में ‘पोर्टेबिलिटी’, बुनियादी ढांचे और लाभार्थियों की जागरूकता जैसे पहलुओं की समीक्षा की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, 90.6 प्रतिशत लाभार्थी सरकारी राशन की दुकानों की सेवाओं से और 94.9 प्रतिशत अनाज की गुणवत्ता से संतुष्ट थे। करीब 99 प्रतिशत लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें मिला अनाज उनके परिवार में ही इस्तेमाल हुआ। रिपोर्ट में कहा गया कि मुफ्त राशन योजना का प्रदर्शन अनाज वितरण, उचित मूल्य की दुकानों के संचालन, डिजिटलीकरण और लाभार्थियों की संतुष्टि के लिहाज से अच्छा रहा है।

Jharkhand: तीन लोगों ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: सोनारी CH इलाके में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर

November 24, 2026

Jharkhand: तीन लोगों ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

November 24, 2026

Gamahria: गम्हरिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, उषा मोड़ के पास खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, इलाज में देरी को लेकर आक्रोश

November 24, 2026
Recent Post

Free Ration Scheme: मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे 13.2 प्रतिशत अपात्र परिवार, केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

November 24, 2026

Jamshedpur: सोनारी CH इलाके में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर

November 24, 2026

Jharkhand: तीन लोगों ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

November 24, 2026

Gamahria: गम्हरिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, उषा मोड़ के पास खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, इलाज में देरी को लेकर आक्रोश

November 24, 2026

Earthquake: नेपाल में भूकंप, झारखंड, बिहार और बंगाल के कई जिलों में महसूस किए गए झटके

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group