Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Chaibasa: अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में SPO समेत दो लोग गिरफ्तार
Headlines

Chaibasa: अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में SPO समेत दो लोग गिरफ्तार

News DeskBy News DeskNovember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सैयद मुस्तफा हाशमी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर सोनुआ बाजार की ओर जा रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने बन्नीकुसुम में वाहन जांच अभियान चलाया और एक मोटरसाइकिल को रोका। हाशमी ने बताया कि तलाशी के दौरान एक बैग में अवैध रूप से ले जाई जा रही 1.04 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों में सोनुआ थाने में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी कुंवर सिंह गगराई (38) और उसका सहयोगी रेला होरो उर्फ रेला कश्यप (20) शामिल हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों ने स्वीकार किया कि वे पिछले तीन से चार वर्षों से अफीम की अवैध खेती और कारोबार में शामिल थे और यही उनकी आजीविका का साधन था।

Tata Motors, Maruti Suzuki समेत कई वाहन कंपनियों ने की वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा

हाशमी ने बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों, अफीम के स्रोत और उन स्थानों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है, जहां इसकी आपूर्ति की जाती थी। एसडीपीओ ने कहा कि गगराई इन अवैध गतिविधियों में प्रमुख भूमिका निभाता था। पुलिस पिछले कई महीनों से उस पर नजर रख रही थी, ताकि उसे पुख्ता सबूतों के साथ पकड़ा जा सके। उसे अफीम की अवैध खेती और इसकी आपूर्ति के ठिकानों की जानकारी थी। अधिकारी ने बताया कि गगराई को सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

NCERT की पाठ्यपुस्तकों में खराब छपाई, धुंधले अक्षरों की शिकायतों की होगी जांच

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors, Maruti Suzuki समेत कई वाहन कंपनियों ने की वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा

November 25, 2026

NCERT की पाठ्यपुस्तकों में खराब छपाई, धुंधले अक्षरों की शिकायतों की होगी जांच

November 25, 2026

Jamshedpur: Highcourt के आदेश के बाद भी जमशेदपुर में नहीं रुका अवैध निर्माण, विधायक सरयू राय ने उठाए सवाल, DC-JNAC और टाटा स्टील से मांगा जवाब

November 25, 2026
Recent Post

Tata Motors, Maruti Suzuki समेत कई वाहन कंपनियों ने की वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा

November 25, 2026

NCERT की पाठ्यपुस्तकों में खराब छपाई, धुंधले अक्षरों की शिकायतों की होगी जांच

November 25, 2026

Chaibasa: अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में SPO समेत दो लोग गिरफ्तार

November 25, 2026

Jamshedpur: Highcourt के आदेश के बाद भी जमशेदपुर में नहीं रुका अवैध निर्माण, विधायक सरयू राय ने उठाए सवाल, DC-JNAC और टाटा स्टील से मांगा जवाब

November 25, 2026

CM हेमंत सोरेन‘लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राज्य महोत्सव में हुए शामिल, बोले-झारखंड सरकार आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत

November 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group