Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: Highcourt के आदेश के बाद भी जमशेदपुर में नहीं रुका अवैध निर्माण, विधायक सरयू राय ने उठाए सवाल, DC-JNAC और टाटा स्टील से मांगा जवाब
Headlines

Jamshedpur: Highcourt के आदेश के बाद भी जमशेदपुर में नहीं रुका अवैध निर्माण, विधायक सरयू राय ने उठाए सवाल, DC-JNAC और टाटा स्टील से मांगा जवाब

News DeskBy News DeskNovember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में अवैध भवन निर्माण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अवैध भवन निर्माण जारी रहने का आरोप लगाते हुए जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जिला प्रशासन, टाटा स्टील और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि आखिर हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में अवैध भवन निर्माण के विरुद्ध दायर मुकदमे में झारखंड उच्च न्यायालय ने जिस दिन अवैध निर्माण हटाने का निर्णय सुनाया, उसके बाद भी बिल्डरों ने निर्माण कार्य जारी रखा।

उन्होंने ऐसे बिल्डरों को मोटी चमड़ी वाला बताते हुए उनकी मनमानी पर सवाल खड़े किए। सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, टाटा स्टील और जेएनएसी को अपने संदेश में टैग करते हुए पूछा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी अवैध भवन निर्माण करने वालों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उनका सवाल है कि जब हाईकोर्ट का आदेश आ चुका है तो फिर निर्माण कार्य जारी रहने और जिम्मेदार बिल्डरों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति कैसे बनी हुई है? विधायक के इस बयान से शहर में अवैध भवन निर्माण और उस पर निगरानी रखने वाली एजेंसियों की जवाबदेही का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

Tata Motors, Maruti Suzuki समेत कई वाहन कंपनियों ने की वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा

NCERT की पाठ्यपुस्तकों में खराब छपाई, धुंधले अक्षरों की शिकायतों की होगी जांच
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors, Maruti Suzuki समेत कई वाहन कंपनियों ने की वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा

November 25, 2026

NCERT की पाठ्यपुस्तकों में खराब छपाई, धुंधले अक्षरों की शिकायतों की होगी जांच

November 25, 2026

Chaibasa: अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में SPO समेत दो लोग गिरफ्तार

November 25, 2026
Recent Post

Tata Motors, Maruti Suzuki समेत कई वाहन कंपनियों ने की वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा

November 25, 2026

NCERT की पाठ्यपुस्तकों में खराब छपाई, धुंधले अक्षरों की शिकायतों की होगी जांच

November 25, 2026

Chaibasa: अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में SPO समेत दो लोग गिरफ्तार

November 25, 2026

Jamshedpur: Highcourt के आदेश के बाद भी जमशेदपुर में नहीं रुका अवैध निर्माण, विधायक सरयू राय ने उठाए सवाल, DC-JNAC और टाटा स्टील से मांगा जवाब

November 25, 2026

CM हेमंत सोरेन‘लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राज्य महोत्सव में हुए शामिल, बोले-झारखंड सरकार आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत

November 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group