Ranchi. झारखंड में खनिज सेस की वसूली पर केंद्र की रोक और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के बीच चल रही तनातनी अब विधानसभा तक पहुंच गई है। इन दोनों मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए आज से झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू होगा। सत्र में राज्य के वित्तीय हितों, संघीय ढांचे और मतदाताओं के अधिकारों पर चर्चा होगी। सरकार एसआईआर के विरोध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजने की तैयारी में है।

वहीं, खनिज सेस पर केंद्र के फैसले से राज्य को होने वाले संभावित नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। दूसरी ओर, विपक्ष केंद्र के फैसले को उचित ठहरा रहा है। ऐसे में सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।


