Adituapur.सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में सड़क और सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने इमली चौक से कार्रवाई शुरू कर पान दुकान चौक, आकाशवाणी चौक और शेरे पंजाब चौक होते हुए आशियाना मोड़ तक अवैध कब्जों को हटाया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे और सर्विस लेन पर किए गए अतिक्रमण को निशाना बनाया गया। जेसीबी की मदद से अवैध रूप से निर्मित सीमेंट के चबूतरे, अस्थायी दुकानों और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कई स्थानों पर स्थायी निर्माण भी हटाए गए, जिससे सड़क और सर्विस लेन को खाली कराया जा सके। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो,


