Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Irfan Ansari: हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने PM मोदी को लिखा पत्र
Headlines

Irfan Ansari: हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने PM मोदी को लिखा पत्र

News DeskBy News DeskNovember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi . झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने हवाई किराये में भारी वृद्धि का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है और केंद्र सरकार से हवाई टिकट की कीमतों की अधिकतम सीमा तय करने तथा विमानन कंपनियों द्वारा किराये में की जाने वाली ‘‘मनमानी’’ वृद्धि पर अंकुश लगाने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अंसारी ने झारखंड की एक महिला की व्यथा का जिक्र किया, जो अत्यधिक हवाई किराये के कारण, चंडीगढ़ में गुर्दे की बीमारी का इलाज करा रहे अपने पति से मिलने नहीं जा पा रही थी।
अंसारी ने पत्र में लिखा, ‘‘मैं भारत मंडपम में झारखंड मंत्रिमंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची से दिल्ली जा रहा था। रांची से दिल्ली का हवाई किराया करीब 31,000 रुपये देखकर मैं हैरान रह गया। मेरी यात्रा का खर्च झारखंड सरकार वहन करेगी, लेकिन उस मध्यमवर्गीय परिवार का क्या, जिसके लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना भी मुश्किल है?’’ मंत्री ने कहा कि हवाई अड्डे पर एक दृश्य देखकर वह बेहद व्यथित हो गए।

अंसारी ने पत्र में लिखा, ‘‘अत्यधिक हवाई किराया देखकर एक महिला रो रही थी। पूछताछ करने पर पता चला कि उसका पति चंडीगढ़ में गुर्दे की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। उसने अंतिम इच्छा जताई थी कि वह आखिरी बार अपनी पत्नी को देखना चाहता है।’’

Adityapur: आदित्यपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और सर्विस लेन से हटाए गए अवैध निर्माण, दुकानदारों में नाराजगी

मंत्री ने बताया कि उन्होंने महिला के हवाई टिकट की व्यवस्था की, ताकि वह अपने पति के पास पहुंच सके। अंसारी ने सवाल किया, ‘‘ऐसे समय में, जब किसी परिवार को दूसरों के सहयोग की सबसे अधिक जरूरत होती है, विमानन कंपनियां उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर अत्यधिक किराया क्यों वसूलें?’’

उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और उनके साथ यात्रा करने वाले परिजनों के लिए विशेष रियायती हवाई किराये की व्यवस्था करने की मांग की। अंसारी ने पत्र में लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि आप तत्काल नागरिक उड्डयन मंत्री को सख्त निर्देश दें और हवाई किराये के संबंध में नियमावली तैयार कराएं। हवाई किराये की अधिकतम सीमा निर्धारित की जानी चाहिए।’’

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, वित्त मंत्री ने SIR के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

उन्होंने कहा, ‘‘विमानन कंपनियों द्वारा हवाई किराये में अचानक और मनमाने ढंग से की जाने वाली वृद्धि पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। किराया निर्धारण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और कंपनियों की मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur: आदित्यपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और सर्विस लेन से हटाए गए अवैध निर्माण, दुकानदारों में नाराजगी

November 25, 2026

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, वित्त मंत्री ने SIR के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

November 25, 2026

Jamshedpur: राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

November 25, 2026
Recent Post

Adityapur: आदित्यपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और सर्विस लेन से हटाए गए अवैध निर्माण, दुकानदारों में नाराजगी

November 25, 2026

Irfan Ansari: हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने PM मोदी को लिखा पत्र

November 25, 2026

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, वित्त मंत्री ने SIR के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

November 25, 2026

Jamshedpur: राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

November 25, 2026

Jamshedpur: जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर नहीं करने पर बेटों ने गला घोंटकर की 80 वर्षीय मां की हत्या, शव को जलाया

November 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group