Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म आरोप मामले में पत्रकार अभिषेक भारती बिष्टुपुर से गिरफ्तार
Headlines

Jamshedpur: विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म आरोप मामले में पत्रकार अभिषेक भारती बिष्टुपुर से गिरफ्तार

News DeskBy News DeskNovember 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग किशोरी से जुड़े मामले में सिमडेगा पुलिस ने पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार की रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस इससे पहले एक अन्य नामजद आरोपी दिलीप तिर्की को भी गिरफ्तार कर चुकी है। सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पाकरटांड़ थाना में दर्ज कांड संख्या 25/2026 में अभिषेक भारती नामजद आरोपी हैं। यह मामला विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग किशोरी से संबंधित है। किशोरी के दादा ने इस संबंध में पाकरटांड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती पर किशोरी का अपहरण करने, उस पर दबाव बनाने और विधायक के खिलाफ झूठा बयान दिलवाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

मामले की जांच के दौरान सिमडेगा पुलिस ने पहले छापेमारी कर दिलीप तिर्की को रांची के जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस दूसरे नामजद आरोपी अभिषेक भारती की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में बुधवार की रात पुलिस ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए अभिषेक भारती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tata Motors में मृतक कर्मी सुबोध पात्रो के परिवार को देगी 77 लाख मुआवजा, बेटे को ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी, समाजसेवी बंटी सिंह पिछले चार दिनों से कर रहे थे आंदोलन

Jamshedpur: ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत हत्या से लेकर ब्राउन शुगर तक के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors में मृतक कर्मी सुबोध पात्रो के परिवार को देगी 77 लाख मुआवजा, बेटे को ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी, समाजसेवी बंटी सिंह पिछले चार दिनों से कर रहे थे आंदोलन

November 26, 2026

Jamshedpur: ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत हत्या से लेकर ब्राउन शुगर तक के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026

Jamshedpur: बच्चों के विरोध का दिखा असर, मानगो आजादनगर की जर्जर सड़क का निर्माण शुरू

November 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मानगो की ओल्ड पुरुलिया रोड के पुनर्निर्माण को तकनीकी मंजूरी, 14.33 करोड़ रुपये होंगे खर्च

November 26, 2026

Jamshedpur: विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म आरोप मामले में पत्रकार अभिषेक भारती बिष्टुपुर से गिरफ्तार

November 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group