Jamshedpur.मानगो के आजादनगर इलाके में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या को लेकर उठ रही आवाजों के बीच अब सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बच्चों द्वारा सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विरोध जताए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है। इससे पहले भी सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाए गए थे, लेकिन कुछ ही समय में उनकी स्थिति खराब हो गई थी। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठते रहे हैं।

इस बार वार्ड नंबर 23 के पार्षद की ओर से दावा किया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य सही तरीके से कराया जा रहा है और निर्माण की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब स्थानीय लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई सड़क कितनी टिकाऊ साबित होती है और लंबे समय तक लोगों को राहत दे पाती है या नहीं।


