Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जामडीह रेलवे फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक बार फिर फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में चांडिल क्षेत्र के मोबाइल सिम विक्रेता गौरव लायक गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, दुर्घटना में शामिल दूसरे मोटरसाइकिल सवार की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जामडीह रेलवे फ्लाईओवर पर यह छठी सड़क दुर्घटना है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फ्लाईओवर पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

