Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: राज्यपाल संतोष गंगवार ने CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस समारोह में लिया हिस्सा, उद्योगों के साथ 5 MoU का आदान-प्रदान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: राज्यपाल संतोष गंगवार ने CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस समारोह में लिया हिस्सा, उद्योगों के साथ 5 MoU का आदान-प्रदान

News DeskBy News DeskNovember 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML), जमशेदपुर में गुरुवार को 77वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देश के औद्योगिक विकास, स्वदेशी तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में एनएमएल के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से उद्योगों के साथ पांच समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान भी किया गया।

समारोह में अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष जे.डी. पाटिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस. शिवप्रसाद ने की। एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी और प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण भी मौजूद रहे।

खनिज और धातु अनुसंधान में एनएमएल की अहम भूमिका: राज्यपाल

मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि किसी संस्थान की वास्तविक पहचान राष्ट्र और समाज के प्रति उसके दीर्घकालीन योगदान से बनती है। सात दशकों से अधिक की एनएमएल की यात्रा देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की पहचान उद्योग, परिश्रम और तकनीकी विकास से जुड़ी है। टाटा समूह के साथ यहां के श्रमिकों, इंजीनियरों और उद्यमियों ने औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला की उपस्थिति इस क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखती है।

राज्यपाल ने खनिजों से उपयोगी पदार्थों का निष्कर्षण, टिकाऊ धातुओं का विकास तथा औद्योगिक अपशिष्टों के पुनर्चक्रण जैसे क्षेत्रों में एनएमएल के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर, रक्षा उपकरण और आधुनिक मशीनों में इस्तेमाल होने वाले उन्नत पदार्थों तथा सेमीकंडक्टर तकनीक के लिए स्वदेशी अनुसंधान को बढ़ावा देना जरूरी है।

उन्होंने युवा वैज्ञानिकों और शोधार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, नए विचारों पर काम करने तथा अपनी जिज्ञासा को अनुसंधान की शक्ति में बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकों का उद्योगों तक पहुंचना देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है।

महत्वपूर्ण खनिज, रीसाइक्लिंग और उन्नत पदार्थों पर रहेगा फोकस

एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने स्वागत संबोधन में संस्थान की स्थापना और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में राष्ट्र को समर्पित यह संस्थान सीएसआईआर की शुरुआती प्रयोगशालाओं में शामिल है। इसकी स्थापना महान वैज्ञानिक सर शांति स्वरूप भटनागर की दूरदर्शिता का परिणाम थी।

उन्होंने बताया कि संस्थान की आगामी अनुसंधान रणनीति तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है।

seraikela-kharsawan News:चक्रवाती तूफान के बाद डैम का जलस्तर बढ़ा, नीमडीह-कुकड़ू के गांवों में प्रशासन ने किया निरीक्षण

  1. महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज: निम्न-श्रेणी के अयस्कों और द्वितीयक स्रोतों से मूल्यवान धातुओं के निष्कर्षण के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित करना।

  2. चक्रीय अर्थव्यवस्था एवं पुनर्चक्रण: रेड मड के प्रसंस्करण, दुर्लभ मृदा तत्वों की पुनर्प्राप्ति तथा बैटरी और चुंबकों के पुनर्चक्रण पर काम करना।

  3. उन्नत पदार्थों का विकास: उच्च प्रदर्शन वाले इस्पात, एल्युमिनियम और मैग्नीशियम मिश्रधातुओं, सुपर एलॉय तथा विशेष कोटिंग्स का विकास करना।

उन्होंने कहा कि संस्थान अब प्रयोगशाला स्तर के अनुसंधान से आगे बढ़कर तकनीकों के प्रदर्शन, व्यावसायीकरण और स्टार्टअप, एमएसएमई तथा उद्योगों के साथ सहयोग को मजबूत कर रहा है।

विकसित भारत 2047 के लिए स्वदेशी तकनीक जरूरी: जे.डी. पाटिल

विशिष्ट अतिथि एवं अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष जे.डी. पाटिल ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में एनएमएल जैसे अनुसंधान संस्थानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि पिछले 77 वर्षों में एनएमएल ने महत्वपूर्ण खनिजों और निष्कर्षण धातुकर्म के क्षेत्र में सैकड़ों तकनीकों एवं प्रक्रियाओं का विकास किया है। संस्थान की तकनीकों का उपयोग टाटा स्टील सहित कई प्रमुख इस्पात और भारी इंजीनियरिंग कंपनियों में किया गया है।

उन्होंने कहा कि रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में धातुओं, उन्नत कोटिंग्स और संक्षारण प्रौद्योगिकियों का विशेष महत्व है। इन क्षेत्रों में विदेशी निर्भरता कम करना राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी है।

RAILWAY NEWS:सीएसएमटी-हावड़ा मेल और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव, 26 नवंबर से नई व्यवस्था लागू

जे.डी. पाटिल ने एनएमएल के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान को केंद्र एवं राज्य सरकार तथा सीएसआईआर मुख्यालय की ओर से सहयोग का भरोसा दिया।

पांच MoU का आदान-प्रदान, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को सम्मान

स्थापना दिवस समारोह के दौरान एनएमएल ने उद्योगों के साथ पांच समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा संस्थान की ओर से विभिन्न श्रेणियों में आंतरिक पुरस्कार प्रदान किए गए।

इनमें सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र, विकसित सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी, सर्वश्रेष्ठ आंतरिक परियोजना और सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार शामिल रहे। संस्थान के कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। ये छात्रवृत्तियां जे.डी. पाटिल और एनएमएल के निदेशक ने प्रदान कीं।

कार्यक्रम में डॉ. एस. शिवप्रसाद ने विशिष्ट अतिथि का परिचय कराया। अंत में प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

समारोह में एनएमएल के वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, तकनीकी एवं प्रशासनिक कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप खनिज, धातु और उन्नत पदार्थों के क्षेत्र में स्वदेशी अनुसंधान तथा तकनीकी आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

seraikela-kharsawan News:चक्रवाती तूफान के बाद डैम का जलस्तर बढ़ा, नीमडीह-कुकड़ू के गांवों में प्रशासन ने किया निरीक्षण

November 26, 2026

RAILWAY NEWS:सीएसएमटी-हावड़ा मेल और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव, 26 नवंबर से नई व्यवस्था लागू

November 26, 2026

Tatanagar: टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द; कई के मार्ग में बदलाव, जानें फसलें की वजह?

November 26, 2026
Recent Post

seraikela-kharsawan News:चक्रवाती तूफान के बाद डैम का जलस्तर बढ़ा, नीमडीह-कुकड़ू के गांवों में प्रशासन ने किया निरीक्षण

November 26, 2026

RAILWAY NEWS:सीएसएमटी-हावड़ा मेल और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव, 26 नवंबर से नई व्यवस्था लागू

November 26, 2026

Tatanagar: टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द; कई के मार्ग में बदलाव, जानें फसलें की वजह?

November 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: थैलेसीमिया पीड़ित मासूम अनूप महतो को बचाने के लिए चाहिए 45 लाख रुपये, आदिवासी कुड़मी कर्मचारी संघ ने दी 10 हजार की मदद

November 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राज्यपाल संतोष गंगवार ने CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस समारोह में लिया हिस्सा, उद्योगों के साथ 5 MoU का आदान-प्रदान

November 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group