Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: स्वदेशी जागरण मंच ने मनाया संविधान गौरव दिवस, संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुई चर्चा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: स्वदेशी जागरण मंच ने मनाया संविधान गौरव दिवस, संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुई चर्चा

News DeskBy News DeskNovember 26, 2026Updated:November 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित मंच के कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, उसकी आवश्यकता, उद्देश्यों और देश के लोकतांत्रिक विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ शिक्षक राकेश पांडेय, लेखक मिथिलेश चौबे सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।

संविधान निर्माण सामूहिक विचार-विमर्श का परिणाम: मनोज कुमार सिंह

मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान का निर्माण कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि यह व्यापक जनप्रतिनिधित्व, गहन विचार-विमर्श और वर्षों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम था।

उन्होंने बताया कि संविधान सभा में देश के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संविधान निर्माण के लिए कई समितियों और उपसमितियों का गठन किया गया था। इन समितियों ने विभिन्न विषयों पर अध्ययन, सुझाव और व्यापक मंथन किया। लंबे विचार-विमर्श के बाद भारतीय संविधान अस्तित्व में आया।

JAMSHEDPUR NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीसी और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि संविधान देश की विविधता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यही आज भी भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला है।

संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझना जरूरी

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में भारत सरकार ने वर्ष 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।

वक्ताओं ने कहा कि पिछले 76 वर्षों में भारतीय संविधान ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और अधिकारों के संरक्षण का अवसर देता है।

seraikela-kharsawan News:चक्रवाती तूफान के बाद डैम का जलस्तर बढ़ा, नीमडीह-कुकड़ू के गांवों में प्रशासन ने किया निरीक्षण

चर्चा के दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया कि संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा संवैधानिक प्रावधानों के दुरुपयोग की स्थिति के बावजूद संविधान की मूल भावना और महत्ता हमेशा बनी रहती है।

कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन जिले के युवा प्रकोष्ठ के अखिलेश सिंह ने किया। विचार गोष्ठी में जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मंच के प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, कौशल किशोर, देव कुमार, मनोज सखूजा, गुरजीत सिंह, रमेश कुमार, देव मुखर्जी, विनय कुमार, घनश्याम दास, मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संविधान की मूल भावना, राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। गोष्ठी का उद्देश्य संविधान के प्रति सम्मान और उसकी वास्तविक भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीसी और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

November 26, 2026

seraikela-kharsawan News:चक्रवाती तूफान के बाद डैम का जलस्तर बढ़ा, नीमडीह-कुकड़ू के गांवों में प्रशासन ने किया निरीक्षण

November 26, 2026

RAILWAY NEWS:सीएसएमटी-हावड़ा मेल और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव, 26 नवंबर से नई व्यवस्था लागू

November 26, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीसी और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

November 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्वदेशी जागरण मंच ने मनाया संविधान गौरव दिवस, संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुई चर्चा

November 26, 2026

seraikela-kharsawan News:चक्रवाती तूफान के बाद डैम का जलस्तर बढ़ा, नीमडीह-कुकड़ू के गांवों में प्रशासन ने किया निरीक्षण

November 26, 2026

RAILWAY NEWS:सीएसएमटी-हावड़ा मेल और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव, 26 नवंबर से नई व्यवस्था लागू

November 26, 2026

Tatanagar: टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द; कई के मार्ग में बदलाव, जानें फसलें की वजह?

November 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group