Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

News DeskBy News DeskNovember 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

– बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में ‘यंग माइंड्स, फ्यूचर लीडर्स’ विषय पर मोटिवेशनल सेशन
– ⁠दूसरे सत्र में समाज में मीडिया की भूमिका और उनकी चुनौतियों पर हुआ पैनल डिस्कशन

जमशेदपुर : बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह के तहत शनिवार को बिहार एसोसिएशन ऑडिटोरियम में दो सत्रों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले सत्र में ‘यंग माइंड्स, फ्यूचर लीडर्स’ विषय पर मोटिवेशनल सेशन आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आईपीएस अधिकारी सौरभ ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वहीं, दूसरे सत्र में ‘आरटीआइ जागरूकता फैलाने और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में प्रिंट मीडिया की भूमिका एवं योगदान’ विषय पर पैनल डिस्कशन हुआ। इसमें शहर के विभिन्न प्रमुख समाचार पत्रों के संपादकों ने अपने विचार रखे।

पहले सत्र में बिहार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ एसके सिंह ने स्वागत भाषण देकर आईपीएस सौरभ का अभिनंदन किया। इसके बाद सौरभ ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को सफलता का वास्तविक अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक डिग्री हासिल करने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण चरित्र निर्माण और जीवन में मूल्यों का विकास करना है। किसी व्यक्ति की सफलता का आकलन उसकी डिग्रियों या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उसके भीतर विकसित मूल्यों से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अंग्रेजी या हिंदी भाषा में धाराप्रवाह बोलना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और स्वयं को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता अधिक मायने रखती है। उन्होंने यूपीएससी के साक्षात्कार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां केवल अभ्यर्थी के ज्ञान की परीक्षा नहीं होती, बल्कि सवालों का ईमानदारी और सहजता से जवाब देना भी महत्वपूर्ण होता है। इसके बाद विद्यार्थियों के साथ सवाल-जवाब का सत्र हुआ।

RANCHI NEWS : मानगो नगर निगम को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, सुधा गुप्ता ने किया ग्रहण

 

दूसरे सत्र में आयोजित पैनल डिस्कशन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्य सूचना आयुक्त अनुज कुमार सिन्हा उपस्थित थे। चर्चा में हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता, दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप सिंह, इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण सिंह, चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश राय और द फोटॉन न्यूज के संपादक बीके ओझा शामिल हुए। सत्र का संचालन प्रभात खबर के वरीय संवाददाता संदीप सावर्ण ने किया। उन्होंने विषय से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के माध्यम से पैनल के सदस्यों के विचार सामने रखे। चर्चा में आरटीआइ के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने, शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रिंट मीडिया की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त अनुज कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में मीडिया के साथ ही आरटीआइ के माध्यम से सामान्य लोगों को हथियार की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 15 साल जमशेदपुर में बिताया है. यह जिंदादिल शहर है. इस शहर ने दर्जनों नेशनल टॉपर दिये हैं. शहर की शैक्षणिक गुणवत्ता की धमक पूरे देस के साथ ही दुनिया भर में है. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में किसी भी पद पर चले जाएं लेकिन अपने माता-पिता और शिक्षक को कभी भी नहीं भूलें. क्योंकि ये वही लोग हैं जो उन्हें नि:स्वार्थ भाव से प्यार करते हैं.

JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड के विजय सिंह बने मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 में चेन्नई में होगी एशियन चैंपियनशिप

उन्होंने बिहार एसोसिएशन के शैक्षणिक संस्थान राजेंद्र विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल है। वर्षों से इस विद्यालय में प्रवेश पाना विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी स्वयं को सौभाग्यशाली मानें। इस दौरान हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता ने भारत की आजादी में पत्रकारों के योगदान के साथ ही बिहार की भूमिका पर अपनी बातों को रखी. वहीं दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप सिंह ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने का आह्वान किया. कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल साकारात्मक रूप में करें भ्रम फैलाने के लिए नहीं करें. इस्पातमेल के संपादक ब्रज भूषण सिंह ने कहा कि आम तौर पर यह चर्चा है कि वर्ल्ड इंडैक्स रैंकिंग में भारत की रैंकिंग में लगातार गिरावट हो रही है, लेकिन यह सिर्फ वैश्विक दबाव की वजह से है. बीबीसी आज भी मीडिया में विश्वसनीयता के दृष्टिकोण से 68 प्रतिशत प्रिंट मीडिया को ही मानता है. चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय ने कहा कि पत्रकारिता के सामने चुनौतियां हर दौर में रही है यह आगे भी बनी रहेगी, लेकिन इसी में अच्छी पत्रकारिता होती रहेगी और कमजोर की आवाज बन कर मीडिया लगातार मजबूत होगा. वहीं, द फोटॉन न्यूज के संपादकीय प्रमुख बीके ओझा ने बच्चों ने नैतिकता की किताब हर उम्र में पढ़ने का आह्वान किया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RANCHI NEWS : मानगो नगर निगम को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, सुधा गुप्ता ने किया ग्रहण

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड के विजय सिंह बने मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 में चेन्नई में होगी एशियन चैंपियनशिप

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआई में 34वां जेआरडी टाटा व्याख्यान, शशि थरूर का संबोधन

November 28, 2026
Recent Post

RANCHI NEWS : मानगो नगर निगम को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, सुधा गुप्ता ने किया ग्रहण

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड के विजय सिंह बने मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 में चेन्नई में होगी एशियन चैंपियनशिप

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआई में 34वां जेआरडी टाटा व्याख्यान, शशि थरूर का संबोधन

November 28, 2026

Jharkhand : 2050 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा झारखंड, स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में बोले सीएम हेमंत सोरेन

November 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group