Ranchi. झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस के आठ आईपीएस पदाधिकारियों सहित कुल 43 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को वीरता व सराहनीय पदक से अलंकृत किया। इन सम्मानित चेहरों में दो आईपीएस, एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही की वह जांबाज टीम भी शामिल है, जिसने 55 लाख रुपये के इनामी पांच खूंखार माओवादियों को मार गिराकर नक्सल नेटवर्क की कमर तोड़ दी थी।

वीरता पदक से सम्मानित होने वालों में तत्कालीन हजारीबाग डीआईजी और वर्तमान में आईजी अभियान श्री नरेंद्र कुमार सिंह, तत्कालीन चतरा एसपी और वर्तमान में रांची एसएसपी राकेश रंजन, तत्कालीन हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी तथा आरक्षी प्रकाश कुमार यादव शामिल है।


