Jamshedpur. शहर में नवंबर के अंतिम दिनों के साथ ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार को जमशेदपुर में मौसम साफ और सुहावना रहने का अनुमान है। सुबह और देर शाम तापमान में गिरावट के कारण ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान लगभग 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह हल्की धुंध या कुहासा देखने को मिल सकता है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में भी सुबह हल्की धुंध और रात में ठंड का असर बना रह सकता है। दिसंबर की शुरुआत के साथ तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


