Jamshedpur.बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गुदरी मार्केट स्थित ट्रैफिक कॉलोनी में शनिवार रात अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग रेलवे क्वार्टर नंबर 98/1 में लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों की ओर से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी।

बताया गया है कि संबंधित क्वार्टर के कमरे में रेलवे का बेडरोल, तकिया, चादर और अन्य सामान रखा जाता था। यहां बेडरोल से जुड़ा काम भी किया जाता था। ऐसे में आग लगने की घटना के बाद रेलवे के सामान की सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल आग से हुए कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। आग लगने की वजह भी स्पष्ट नहीं है।


