Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा
Headlines

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

News DeskBy News DeskNovember 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 13 पन्नों का एक ‘आरोप पत्र’ जारी करके हेमंत सोरेन सरकार पर विकास, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार समेत कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ‘आरोपपत्र’ जारी करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार के सात साल के शासन में विकास ठप हो गया है, कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। साहू ने आरोप लगाया, ‘हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में अपहरण की करीब 11,500, चोरी की 65,000 से अधिक, हत्या की करीब 9,500 और संज्ञेय अपराधों की साढ़े तीन लाख से अधिक घटनाएं सामने आई हैं।’ उन्होंने दावा किया कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में दुष्कर्म की करीब 11,000 घटनाएं हुईं, जबकि इस साल जनवरी से सितंबर के बीच महिलाओं के यौन उत्पीड़न के 1,251 मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘पुलिस थानों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।’ सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन की गठबंधन सरकार ने शनिवार को कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिये। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने और 81 में से 56 विधानसभा सीट जीतने के बाद सोरेन ने 28 नवंबर 2024 को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
साहू ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली बड़े पैमाने पर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ”झारखंड में भ्रष्टाचार अब कोई अपवाद नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। राज्य के लगभग हर विभाग और हर स्तर पर भ्रष्टाचार तथा अवैध वसूली का बोलबाला है।”

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

बड़े पैमाने पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य के बालू, पत्थर, कोयला और लौह अयस्क जैसे संसाधनों का खुलेआम दोहन किया जा रहा है। भाजपा नेता ने सरकार पर रोजगार के वादे पूरे करने में विफल रहने और युवाओं को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। साहू ने आरोप लगाया, चुनाव प्रचार के दौरान सरकार ने हर साल पांच लाख नौकरियां देने और बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने का वादा किया था। सरकार ने उन्हें नौकरी तो नहीं दी, बल्कि उनका भविष्य बेच दिया। प्रश्नपत्र लीक होना और नौकरियां बेचना सरकार की बड़ी उपलब्धियां रही हैं।

Jharkhand: विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले और पत्रकार की गिरफ्तारी पर NHRC ने सरकार से रिपोर्ट तलब की

उन्होंने राज्य के जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के वादे से मुकरने का भी सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ”सरकार संशोधित एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करके लोगों को गुमराह कर रही है। एमएमडीआर अधिनियम खनिजों की लूट पर रोक लगाता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand: विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले और पत्रकार की गिरफ्तारी पर NHRC ने सरकार से रिपोर्ट तलब की

November 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में दिन में सुहावना मौसम, पर शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन, तापमान में और गिरावट आने की संभावना

November 29, 2026
Recent Post

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026

Jharkhand: विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले और पत्रकार की गिरफ्तारी पर NHRC ने सरकार से रिपोर्ट तलब की

November 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में दिन में सुहावना मौसम, पर शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन, तापमान में और गिरावट आने की संभावना

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group