Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में कर्मचारी महासंघ की बैठक, 15 सूत्री मांगों पर चर्चा; 12 दिसंबर को दिल्ली रैली में भागीदारी की तैयारी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में कर्मचारी महासंघ की बैठक, 15 सूत्री मांगों पर चर्चा; 12 दिसंबर को दिल्ली रैली में भागीदारी की तैयारी

News DeskBy News DeskNovember 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा से लेकर आठवें वेतन आयोग तक के मुद्दे उठाए

जमशेदपुर। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार, 29 नवंबर को समाहरणालय परिसर में आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष ललिंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं, संगठन के विस्तार और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में 12 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कर्मचारी आक्रोश रैली में जिले से अधिकाधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र कुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र नाथ ठाकुर, सीटू के राज्य महासचिव विश्वजीत देव मुख्य अतिथि तथा महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

संगठन को प्रखंड स्तर तक मजबूत करने पर जोर

बैठक की शुरुआत नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के परिचय के साथ हुई। प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र कुमार यादव ने महासंघ के सांगठनिक ढांचे, सदस्यता, अनुशासन, संबद्धता और कार्यक्षेत्र की जानकारी दी। उन्होंने प्रखंड स्तरीय समितियों के गठन, समयबद्ध कार्ययोजना तथा जिला और राज्य स्तर पर महासंघ के कार्यालय की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग सहित सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर जिला, राज्य और केंद्रीय स्तर पर संगठित प्रयास और संघर्ष की जरूरत है। उन्होंने 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों से इसमें व्यापक भागीदारी की अपील की।

संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याएं प्रमुखता से उठीं

बैठक में विभिन्न विभागों और संवर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने कार्यालयों से जुड़ी सेवा संबंधी समस्याएं रखीं। इनमें संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की वेतन विसंगति दूर करने, समय पर वेतन भुगतान, वार्षिक वेतन वृद्धि, नियमानुसार अवकाश, दुर्घटना बीमा और सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की मांग शामिल रही।

माचा, पटमदा में कार्यरत एएनएम कर्मियों के बीच वेतन विसंगति का मामला भी उठाया गया। इसके अलावा संविदा और आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों में नियमों तथा सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई।

Saraikela: कपाली में ब्राउन शुगर के धंधे के विरोध पर फायरिंग, युवक को लगी गोली, एक पकड़ाया, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

आठवें वेतन पुनरीक्षण और पांच दिवसीय कार्यप्रणाली की मांग

बैठक में कर्मचारियों की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें और सुझाव रखे गए। इनमें प्रमुख रूप से:

  • चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को बिहार की तर्ज पर योग्यता और वरीयता के आधार पर प्रोन्नति देना।

  • सभी विभागों के लिपिकों का शुरुआती ग्रेड पे 2,400 रुपये निर्धारित करना।

  • आठवें वेतन पुनरीक्षण को अविलंब लागू करना और 3.89 फिटमेंट फैक्टर की मांग।

  • झारखंड सरकार के सभी कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करना।

  • संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय पर वेतन, वार्षिक वेतन वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देना।

    Tata Trust के विरोध के बीच Tata Sons के निदेशक मंडल की बैठक आज, सूचीबद्धता, चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर चर्चा

  • सभी कार्यालयों में सदस्यता अभियान चलाकर महासंघ का विस्तार करना।

  • जिला महासंघ के वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता के लिए बैंक खाता खोलना।

  • जिला और प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक समितियों का गठन करना।

इसके साथ ही जिला इकाई का बैनर और नई कार्यकारिणी के लिए लेटरहेड तैयार करने, संगठन की तात्कालिक एवं दीर्घकालिक प्राथमिकताएं तय करने तथा कार्यकारिणी की लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी या सदस्य के स्थान को रिक्त घोषित करने संबंधी संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी देने पर भी चर्चा हुई।

जिला से प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तार की तैयारी

बैठक में महासंघ को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रखंडों में समितियों के गठन की समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने पर विचार किया गया। नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर समन्वित प्रयास करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई।

अंत में जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला मंत्री अनिल कुमार टुडू और जिला अध्यक्ष ललिंद्र कुमार ने संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन, आपसी समन्वय और कर्मचारी हितों के संरक्षण पर जोर दिया। बैठक में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा महासंघ को जिला से प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: कपाली में ब्राउन शुगर के धंधे के विरोध पर फायरिंग, युवक को लगी गोली, एक पकड़ाया, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

November 30, 2026

Tata Trust के विरोध के बीच Tata Sons के निदेशक मंडल की बैठक आज, सूचीबद्धता, चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर चर्चा

November 30, 2026

RAILWAY & SOCIAL NEWS :ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते से 930 बच्चे रेस्क्यू, परिजनों से मिलाया

November 29, 2026
Recent Post

Saraikela: कपाली में ब्राउन शुगर के धंधे के विरोध पर फायरिंग, युवक को लगी गोली, एक पकड़ाया, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

November 30, 2026

Tata Trust के विरोध के बीच Tata Sons के निदेशक मंडल की बैठक आज, सूचीबद्धता, चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर चर्चा

November 30, 2026

RAILWAY & SOCIAL NEWS :ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते से 930 बच्चे रेस्क्यू, परिजनों से मिलाया

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील हाफ मैराथन में 5,600 से अधिक धावक, सुनील व पूजा विजेता

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्णिमा साहू व सरयू राय बने विहिप के हितचिंतक

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group