Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»प्राक्कलन समिति की टीम भवन निर्माण विभाग पर भड़की ,कहा ऐसे विभागों को बंद कर देना ही बेहतर है होगाl
    Breaking News

    प्राक्कलन समिति की टीम भवन निर्माण विभाग पर भड़की ,कहा ऐसे विभागों को बंद कर देना ही बेहतर है होगाl

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2021
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    प्राक्कलन समिति की टीम भवन निर्माण विभाग पर भड़की ,कहा ऐसे विभागों को बंद कर देना ही बेहतर है होगाl
    राज्य के प्राक्कलन समिति की टीम दो दिवसीय दौरे पर सरायकेला खरसावां जिले में हैं. जहां टीम द्वारा जिले के सभी विभागों के कार्यों का लेखा- जोखा का हिसाब गंभीरता से लिया गया. समिति के अध्यक्ष आजसू विधायक लंबोदर महतो ने बताया कि जिले में कई विकास की योजनाएं शिथिल पड़ी हुई है. दस- दस सालों से भवन निर्माण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं अधूरी पड़ी हुई हैं. जिसका प्रॉपर मोनिटरिंग नहीं हो रहा है और अधिकारी मनमानी कार्य कर रहे हैं. जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है. साथ ही हर साल सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है. खरसावां के निर्माणाधीन अस्पताल और संजय नदी पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य पर भड़कते हुए संवेदको को ब्लैक लिस्टेड करने और उन पर मुकदमा दायर करने की बात कही, जिनकी वजह से विकास की योजनाएं धूल फांक रही है. बैठक में जिले के उपायुक्त सहित भवन निर्माण, राजस्व एवं विकास की योजनाओं से जुड़े सभी विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे. इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के भी पदाधिकारी मौजूद रहे. समिति की ओर से सभी विभागों के पदाधिकारियों से जिले में संचालित हो रहे योजनाओं की प्रॉपर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. समिति की ओर से बताया गया, कि जिले के उपायुक्त के नेतृत्व में चार अभियंताओं की टीम बनाई गई है, जो जिले की विकास योजनाओं का जमीनी हकीकत जानेंगे और सरकार को शीघ्र रिपोर्ट करेंगे. समिति में शामिल चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ, भवन निर्माण विभाग के क्रियाकलाप से खासे नाराज नजर आए और विभागीय कार्रवाई करने की बातें कहीं. उन्होंने यहां तक कह डाला, कि इस विभाग को बंद कर देनी चाहिए, उन्होंने सरकार से भवन निर्माण विभाग को बंद करने की सिफारिश किए जाने की भी बात कहींl
    ए के मिश्रा

    Bengal Election : बोले CM हेमंत सोरेन, बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं, बल्कि इलेक्शन कमीशन लड़ रहा चुनाव
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhawan nirman
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bengal Election : बोले CM हेमंत सोरेन, बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं, बल्कि इलेक्शन कमीशन लड़ रहा चुनाव

    April 20, 2026

    Rail Accident: खुला था लेवल क्रॉसिंग, मालगाड़ी स्कार्पियो से टकरायी, 500 मीटर घसीटा, चालक ने कूदकर बचायी जान

    April 20, 2026

    Jharkhand : तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत, सभी कपड़ा धोने गयी थी, एक दूसरे को बचाने में गयी जान

    April 20, 2026
    Recent Post

    Bengal Election : बोले CM हेमंत सोरेन, बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं, बल्कि इलेक्शन कमीशन लड़ रहा चुनाव

    April 20, 2026

    Rail Accident: खुला था लेवल क्रॉसिंग, मालगाड़ी स्कार्पियो से टकरायी, 500 मीटर घसीटा, चालक ने कूदकर बचायी जान

    April 20, 2026

    Jharkhand : तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत, सभी कपड़ा धोने गयी थी, एक दूसरे को बचाने में गयी जान

    April 20, 2026

    PM Modi ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी का लिया स्वाद, दुकानदार से बोले-‘भाई, झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है? अच्छे से बना दो’

    April 20, 2026

    Summer Special Train 2026 : उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन ,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group