Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»जमशेदपुर: डॉक्टर एम आलम की गलती के कारण से दिव्यांग हुए रोहित कुमार के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह साकची थाना जाकर डॉक्टर के ऊपर दर्ज करवाया मुकदमा ।
Breaking News

जमशेदपुर: डॉक्टर एम आलम की गलती के कारण से दिव्यांग हुए रोहित कुमार के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह साकची थाना जाकर डॉक्टर के ऊपर दर्ज करवाया मुकदमा ।

News DeskBy News DeskNovember 17, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

डॉ एम आलम की गलती के कारण से दिव्यांग हुए रोहित कुमार के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह साकची थाना जाकर डॉक्टर एम आलम के ऊपर दर्ज करवाया मुकदमा ।

मानगो समता नगर के रहने वाले संतोष ठाकुर का 11 वर्षीय बेटा रोहित कुमार अगस्त के महीने में गिर गया था ,गिर जाने के कारण उसका बायां हाथ टूट गया था। संतोष ठाकुर अपने बेटे को लेकर एमजीएम अस्पताल इलाज कराने के लिए गए एमजीएम अस्पताल में मौजूद एक व्यक्ति जिसे वें नहीं जानते थे । उसने संतोष ठाकुर को कहा कि हड्डी के डॉक्टर अभी छुट्टी में है तीन दिन तक नहीं आएंगे। उस दलाल ने कहा कि अस्पताल के बगल में डॉक्टर एम आलम का क्लीनिक है आप वहां जाकर अपना इलाज करवा लीजिए l दर्द से कहर रहे बेटे का दर्द ना देख पा रहे संतोष ठाकुर बेटे का इलाज कराने के लिए डॉक्टर एम आलम के पास गए । मौके में मौजूद डॉक्टर एम आलम ने अपने कंपाउंडर को रोहित के हाथ का प्लास्टर करने को कहा और बदले में संतोष ठाकुर से ₹4000 जमा भी करवाएं । दस दिन बीत जाने के बाद जब रोहित का दर्द ठीक नहीं हुआ तो पुनः संतोष ठाकुर रोहित को लेकर डॉक्टर एम आलम के पास गए तो डॉक्टर ने प्लास्टर काट कर देखा तो हाथ टेढ़ा हो चुका था डॉक्टर ने दोबारा प्लास्टर कर दिया । फिर जब एक महीने के बाद प्लास्टर काटा गया तो हाथ पूरी तरह टेढ़ा हुआ मिला । तब डॉक्टर ने संतोष ठाकुर को कहा की प्लास्टर गलती हो गया था अब मोटी रकम लगने के बाद ही इसमें सुधार आ सकता है आप गरीब आदमी हैं आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाइएगा तो मैं आप का इलाज करवा दूंगा । निजी सुरक्षा कर्मी के रूप में काम करने वाले संतोष ठाकुर हर दरवाजे में गए हैं लेकिन उनकी मदद कोई नहीं किया । संतोष ठाकुर आज भाजपा नेता विकास सिंह से मिलकर अपने बेटे की परेशानी बताई। विकास सिंह ने कहा कि डॉ एम आलम की गलती के कारण रोहित दिव्यांग हो गया है । भाजपा नेता विकास सिंह रोहित कुमार के परिजनों के साथ साकची थाना जाकर डॉ एम आलम के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया । साथ ही विकास सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं के मदद से रोहित का इलाज निशुल्क कराया जाएगा । साथ ही डाक्टर एम आलम की शिकायत मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव से की जाएगी । बच्चे को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा ।साथ ही किसी और के साथ ऐसी घटना ना घटे इसलिए डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए कानून का सहारा लिया जाएगा । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, अमरिंदर पासवान, संजय शर्मा, अजय लोहार, मोहम्मद करीम, राम सिंह कुशवाहा, दुर्गा दत्ता ,मनोज ओझा, सुशील शर्मा उपस्थित थे।

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026

Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा

October 26, 2026

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group