Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Whatsapp पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, उपयोगकर्ताओं को अब एप के ‘अपडेट टैब’ में दिखायी देंगे Advertisement
Breaking News

Whatsapp पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, उपयोगकर्ताओं को अब एप के ‘अपडेट टैब’ में दिखायी देंगे Advertisement

News DeskBy News DeskJune 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने सोमवार को कहा कि अब उपयोगकर्ताओं को एप के कुछ हिस्सों में विज्ञापन दिखाई देंगे।
व्हाट्सएप के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इस मैसेजिंग सेवा का उपयोग करने वाले करोड़ों लोगों का इस्तेमाल करके कमाई का एक नया स्रोत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. ये विज्ञापन एप के ‘अपडेट टैब’ में ही दिखायी देंगे, जिसे हर दिन 1.5 अरब लोग इस्तेमाल करते हैं. विज्ञापन व्यक्तिगत चैट में दिखायी नहीं देंगे. व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत संदेश भेजने के अनुभव में बदलाव नहीं हो रहा है और व्यक्तिगत मैसेज, कॉल और स्टेटस पहले की तरह ही रहेंगे और विज्ञापन दिखाने के लिए इनका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

कंपनी के लिए यह एक बड़ा बदलाव है। इसके संस्थापक जैन कूम और ब्रायन एक्टन ने 2009 में इसे बनाने के वक्त इस मंच को विज्ञापनों से मुक्त रखने का संकल्प जताया था फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सएप को खरीद लिया और कुछ साल बाद कूम और एक्टन ने कंपनी छोड़ दी. व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स लंबे समय से इससे राजस्व अर्जित करने का प्रयास कर रही है.

व्हाट्सएप ने कहा कि विज्ञापन उपयोगकर्ताओं को उनकी आयु, वे जिस देश या शहर में रह रहे हैं, वे जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, एप पर जिन चैनल को देख रहे हैं, उसके आधार पर दिखाए जाएंगे. उसने कहा कि वह उपयोगकर्ता के व्यक्तिगत मैसेज, कॉल और ग्रुप में विज्ञापन नहीं दिखाएगा.

Jamshedpur: गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, और सोने-चांदी के गहने लेकर हो गए फरार, लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात से सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था?

उपयोगकर्ता के आधार पर पैसे कमाने की कोशिश कर रहे व्हाट्सएप ने सोमवार को जिन तीन विज्ञापन सुविधाओं को शुरू किया है यह उनमें से एक है. अब चैनल खास जानकारी देने के लिए उपयोगकर्ताओं से सब्स्क्रिप्शन के वास्ते मासिक शुल्क ले सकते हैं. साथ ही कारोबारी नए उपयोगकर्ताओं के बीच अपने चैनल का प्रचार भी कर पाएंगे.

मेटा के राजस्व का ज्यादातर हिस्सा विज्ञापनों से आता है. 2025 में कैलिफोर्निया से संचालित कंपनी का कुल राजस्व 164.5 अरब डॉलर है और इसमें से 160.6 अरब डॉलर राजस्व विज्ञापनों से मिला है.

Kolhan Naxal: ₹2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल से पूछताछ करेगी jamshedpur Police, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Kolhan Naxal: ₹2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल से पूछताछ करेगी jamshedpur Police, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

September 25, 2026

Mobile Call Tarrif: अब ‘वॉयस कॉल’ और ‘एसएमएस’ के लिए सस्ते विशेष शुल्क वाउचर जारी करना अनिवार्य, डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं, जानें क्या है आदेश?

September 25, 2026

Medicine Price: मरीजों के साथ ‘दिन-दहाड़े डकैती’! जरूरी दवाओं की अधिक कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, ये दिए निर्देश

September 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, और सोने-चांदी के गहने लेकर हो गए फरार, लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात से सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था?

September 25, 2026

Kolhan Naxal: ₹2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल से पूछताछ करेगी jamshedpur Police, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

September 25, 2026

Mobile Call Tarrif: अब ‘वॉयस कॉल’ और ‘एसएमएस’ के लिए सस्ते विशेष शुल्क वाउचर जारी करना अनिवार्य, डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं, जानें क्या है आदेश?

September 25, 2026

Medicine Price: मरीजों के साथ ‘दिन-दहाड़े डकैती’! जरूरी दवाओं की अधिक कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, ये दिए निर्देश

September 25, 2026

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने Cyclone का असर, लगातार हो रही बारिश, आज और बढ़ सकती है वर्षा की रफ्तार

September 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group