


Chandil. Tata-Katihar Express की जनरल बोगी से चांडिल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तीन पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. बरामद शराब को बिहार ले जाया जा रहा था. Tata-Katihar Express प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची थी. सामान्य बोगी में यात्रियों ने जानकारी दी कि तीन बैग पड़े हैं.
उक्त बैग के बारे में पूछताछ करने पर किसी यात्री ने दावा नहीं किया. जांच करने पर तीन बैग में ऑफिसर च्वाइस ब्रांड के 288 नग शराब के पाउच मिले. प्रत्येक में मात्रा 180 मिली थी. इसका कुल मूल्य 37,440 रुपये हैं. सभी शराब को जब्त कर सरायकेला आबकारी विभाग को सौंप दिया गया



