Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rajrappa Mandir: जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू, चार पुलिसकर्मी निलंबित
    Breaking News

    Rajrappa Mandir: जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh. रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर में कथित तौर पर एक श्रद्धालु की पिटाई करते हुए दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना रविवार को मंदिर के निकास द्वार के पास हुई। वीडियो में चार. पांच पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु की कथित तौर पर पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा, “रजरप्पा मंदिर में ड्यूटी पर तैनात झारखंड आर्म्ड पुलिस (जेएपी) के चार कांस्टेबल को डीएसपी-सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में हुई जांच में दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

    जांच के दौरान, वत्स ने चारों कांस्टेबल को दोषी पाया और अपनी रिपोर्ट जिला पुलिस मुख्यालय को सौंप दी। कुमार ने कहा, “जांच रिपोर्ट के आधार पर हमने कांस्टेबल श्यामलाल महतो, राधे श्याम कुमार, बहादुर ओरांव और जॉनसन सुरिन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।”

    Aasha Bhoshle: दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले का निधन

    क्या है मामला
    जानकारी के अनुसार, रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए एक श्रद्धालु ने मंदिर के निकास द्वार से प्रवेश करने का प्रयास किया। उस समय निकास द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान श्रद्धालु और पुलिसकर्मियों के बीच पहले बहस और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    Women’s Reservation: PM मोदी बोले-महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने का समय आ गया है,जानें और क्या कहा?

    पुलिस की छवि को पहुंचा नुकसान
    पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस घटना से आम जनता के बीच पुलिस की छवि धूमिल हुई है, जो अत्यंत खेदजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों से अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है और इस प्रकार की लापरवाही या मनमानी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। एसपी की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A devotee from Jamshedpur was assaulted at the Rajrappa temple; action was taken after the video went viral and four policemen were suspended. चार पुलिसकर्मी निलंबित जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Aasha Bhoshle: दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले का निधन

    April 12, 2026

    Women’s Reservation: PM मोदी बोले-महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने का समय आ गया है,जानें और क्या कहा?

    April 12, 2026

    Jharkhand Crime : पति ने ईंट से हमला कर पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    April 12, 2026
    Recent Post

    Aasha Bhoshle: दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले का निधन

    April 12, 2026

    Women’s Reservation: PM मोदी बोले-महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने का समय आ गया है,जानें और क्या कहा?

    April 12, 2026

    Jharkhand Crime : पति ने ईंट से हमला कर पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    April 12, 2026

    Sansad Special Session: मोदी सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक 3 दिन का संसद का विशेष सत्र बुलाया, भाजपा ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया

    April 12, 2026

    Treasury Scam: झारखंड के सरकारी खजाने से ‘फर्जी’ निकासी की सीबीआई जांच हो,  नेता प्रतिपक्ष ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, उठाये सवाल

    April 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group