Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में बच्चों के वार्ड में लगी भीषण आग, 10 बच्‍चे जिंदा जल गये, 37 को बचाया गया, 50 बच्चों के फंसे होने की आशंका
    Headlines

    झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में बच्चों के वार्ड में लगी भीषण आग, 10 बच्‍चे जिंदा जल गये, 37 को बचाया गया, 50 बच्चों के फंसे होने की आशंका

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jhanshi. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार देर शाम एक मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्‍चों की मौत हो गई. जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 10 बच्‍चों के मौत की पुष्टि की है. 37 को बचाया गया है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल के साथ झांसी के लिए रवाना हो गये हैं. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर अधिकारियों को राहत और बचाव का निर्देश दिया है.झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त बयान में कहा कि अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया, जबकि जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं.

    मेडिकल कॉलेज के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में आग लग गई, जिससे उसके गलियारे में धुआं भर गया। घटना के वीडियो में दिखा है कि बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए दमकल कर्मियों ने कुछ कांच की खिड़कियां तोड़ दीं. मेडिकल कॉलेज से कथित तौर पर सामने आए दृश्यों में मरीज और उनके तीमारदार घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बचाव और राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं.
    एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में हुए हादसे के मद्देनजर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और चिकित्सकों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं. बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य झांसी रवाना हो गए हैं. मुख्यमंत्री ने झांसी के मंडलायुक्त और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को 12 घंटे में घटना के संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं. झांसी के जिलाधिकारी ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित की गयी है.

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 children were burnt alive 37 were rescued 50 children are feared trapped A massive fire broke out in the children's ward of Maharani Laxmibai Medical College in Jhansi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर NCD के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाएगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

    July 28, 2026
    Recent Post

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर NCD के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाएगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

    July 28, 2026

    Share Market: शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर

    July 28, 2026

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group