


जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह दो टीटीई की राकेश कुमार पांडे और विनय कुमार चौधरी की सक्रियता से एक यात्री की जान बच गयी. ट्रेन संख्या 12814 में स्टील एक्सप्रेस में सुबह लगभग 06.15 बजे रवाना होने के समय एक यात्री ने दौड़कर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. वह संतुलन खोकर दरवाजे के से नीचे प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच गिर पड़ा. हालांकि उसी समय टीटीई राकेश कुमार पांडे ने उसे संभाला और लोगों की मदद से बाहर खींच लिया. इस तरह एक यात्री की जान बचा ली.
घायल अवस्था में यात्री को तत्काल ट्रेन के एसी कोच में ले जाया गया. वहां ऑन डयूटी टीटीआई विनय कुमार चौधरी और राकेश कुमार पांडे ने बदहवास यात्री को प्राथमिक चिकित्सा दी और उनकी मानसिक संतुलन को बनाये रखने में सहयोग किया. यह यात्री टाटानगर से घाटशिला जा रहे थे. इस दौरान ट्रेन के घाटशिला पहुंचने पर दोनों टीटीआई ने यात्री को सुरक्षित वहां आये परिजनों के हवाले कर दिया. दोनों टिकट चेकिंग स्टाफ की त्वरित और साहसी कार्रवाई से एक यात्री की जान बच सकी. सीनियर डीसीएम खड़गपुर ने दोनों टीटीआई का इस कार्य के लिए हौंसला बढ़ाया.



