Site icon Lahar Chakra

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के बाथरूम में कैदी ने लगा ली फांसी

रांची. होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में लोहरदगा निवासी कैदी सोमरा उरांव ने आत्महत्या कर ली. उसने जेल अस्पताल के बाथरूम में गमछे के सहारे फांसी पर लटक कर जान दी. सोमरा दहेज को लेकर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप में 2017 से ही जेल में बंद था. सोमरा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है.

इस संबंध में प्रभारी अधीक्षक सुदर्शन कुमार ने कहा कि सोमरा उरांव मनोरोगी था. उसका रिनपास में इलाज चल रहा था. घटना की जांच की जायेगी.
जेल प्रशासन से जानकारी मिलने के बाद खेलगांव थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह भी मौके पर पहुंचे. जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

Exit mobile version