Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»पलामू पुलिस के खिलाफ निकाली रैली, किया प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ जमकर लगाये नारे
    Crime

    पलामू पुलिस के खिलाफ निकाली रैली, किया प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ जमकर लगाये नारे

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2025Updated:August 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू, पलामू पुलिस के खिलाफ शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया गया. कचहरी मेन गेट को जाम रखा गया. प्रदर्शन में भाकपा माले, जनसंग्राम मोर्चा, सामाजिक न्याय परिषद, झारखंड क्रांति मंच, ग्राम विकास शांति समिति रबदा के कार्यकर्ता हाथों तख्तियां एवं लाल झंडे लिए शामिल थे. कचहरी में जनसभा की गयी.

    इससे पहले भगत सिहं चौक से रैली निकाली गयी, जो अम्बेडकर पार्क होते हुए कचहरी चौक पहुंची. इस क्रम में पुलिसिया दमन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया. भीड़ में शामिल लोग पुलिसिया राज मुर्दाबाद, सामंती पुलिस होश में आओ आदि नारे लगाए. कचहरी पहुंचने के बाद रैली एक जनसभा में बदल गई.

    सभा को लातेहार जिला भाकपा माले सचिव बिरजू राम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा मेहता, अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष बी.एन. सिंह, भाकपा माले पलामू जिला सचिव रविंद्र भुइयां, आइसा जिला अध्यक्ष गुड्डू भुइयां, आरवाईए नेता दिव्या भगत, रसोइया राज्य अध्यक्ष अनीता देवी, जन संग्राम मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष जुगल पाल, जन क्रांति मंच केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न शत्रु, बसपा पलामू प्रभारी विनोद सोनी, ईश्वरी महतो, बीरेंद्र राम, रामप्रसाद बौद्ध तथा सामाजिक न्याय परिषद के अध्यक्ष रवि पाल ने जनता को संबोधित किया.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    नेताओं ने कहा कि पुलिस अब सामंत और जमींदार की तरह व्यवहार कर रही है. वकीलों, छात्र नेताओं और महिलाओं को थाने के अंदर पीटना, दलित-गरीबों पर बर्बर हमला करना, बालू माफियाओं को पैदा करना, यह सब पलामू पुलिस का असली चेहरा है.

    सभा से ऐलान हुआ कि पलामू की जनता अब नई जमींदारी और पुलिसिया राज को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान ने हर नागरिक को सम्मान और बराबरी का अधिकार दिया है. पुलिस अगर इसे कुचलने की कोशिश करेगी, तो जनता सड़कों पर उतरेगी और उसके सामंती राज को उखाड़ फेंकेगी.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A rally was taken out against Palamu police demonstration was held RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news slogans were raised against the police झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group