Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jharkhand News: डायन बता बीमार महिला को पीट-पीटकर मार डाला, रांची के भसनंदा गांव की घटना, दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे आरोपी
    Jamshedpur

    Jharkhand News: डायन बता बीमार महिला को पीट-पीटकर मार डाला, रांची के भसनंदा गांव की घटना, दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे आरोपी

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के भसनंदा गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए गांव की ही 47 वर्षीय महिला मुन्नी उराइन (पति-मंगरा उरांव) की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की बतायी जाती है. मृतका के पुत्र सुमित उरांव ने गोतिया में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपियों में धापा उरांव, मंगल उरांव, सोमरा उरांव, राजू उरांव और बबलू उरांव शामिल हैं. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.

    पुलिस उनकी तलाश कर रही है. घटना की सूचना पाकर मंगलवार सुबह थाना प्रभारी नकुल साह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. दर्ज प्राथमिकी में सुमित उरांव ने बताया कि उसके चाचा सुकरा उरांव और चचेरे भाई समेत अन्य लोगों का आरोप था कि उसकी मां जादू-टोना करती है. उनका कहना था कि काला जादू से ही चाचा सुकरा की पत्नी बुधन उराइन की शनिवार को मौत हो गयी. इसी गुस्से में उन लोगों ने मां को मार डाला. सुमित के अनुसार, सोमवार देर रात उसके गोतिया धापा उरांव, मंगल उरांव, सोमरा उरांव, राजू उरांव व बबलू उरांव ने उसके घर पर धावा बोला और दरवाजा तोड़ अंदर घुस गये. उस वक्त उसकी मां मुन्नी उराइन बीमार अवस्था में बिस्तर पर सोयी थी.

    RPF campaign India :15 दिन में 400+ जागरूकता कार्यक्रम, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने की पहल तेज

    वे लोग बीमार मां को लाठी-डंडे से पीटने लगे. बीच-बचाव करने गये पिता मंगरा उरांव को भी पीट कर घायल कर दिया. इसके बाद वह मां की तब तक पिटाई करते रहे, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया.

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A sick woman was beaten to death by calling her a witch incident in Bhasnanda village of Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RPF campaign India :15 दिन में 400+ जागरूकता कार्यक्रम, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने की पहल तेज

    May 1, 2026

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    May 1, 2026

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    May 1, 2026
    Recent Post

    RPF campaign India :15 दिन में 400+ जागरूकता कार्यक्रम, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने की पहल तेज

    May 1, 2026

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    May 1, 2026

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    May 1, 2026

    LPG Connection:पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन तत्काल सरेंडर करना होगा, दोनों कनेक्शन वाले घरों को चिह्नित कर रही सरकार

    May 1, 2026

    Cyber Crime: साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला रखा था साइबर क्राइम का नेटवर्क, मोबाइल ओटीपी से चल रहा था ठगी का खेल

    May 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group