Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सदर अस्पताल में 30 जून को लगेगी अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन, ब्रेस्ट कैंसर जांच की मिलेगी सुविधा
    Breaking News

    सदर अस्पताल में 30 जून को लगेगी अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन, ब्रेस्ट कैंसर जांच की मिलेगी सुविधा

    News DeskBy News DeskJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सदर अस्पताल, रांची में 30 जून को अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन ‘वीनस डीआरवी प्लस’ की स्थापना की जाएगी. यह जानकारी शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब के प्रवक्ता प्रवीण राजगढ़िया ने दी.

    उन्होंने बताया कि यह पहल रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से ‘प्रोजेक्ट आरोग्यम – बैटलिंग ब्रेस्ट कैंसर’ के तहत की जा रही है, जिसमें दक्षिण कोरिया के रोटरी क्लब सुवोन-नोसोंग डी-3750 का भी सहयोग मिला है. मशीन की कीमत लगभग 45 लाख रुपये है.

    आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क सेवा

    रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष गौरव बागरॉय ने बताया कि मशीन की स्थापना से कम दर पर ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी. आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को यह सेवा पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ मशीन स्थापित करना नहीं, बल्कि स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को समय पर जांच के लिए प्रेरित करना है.

    उद्घाटन 30 जून को

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    इस मशीन का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिपिन चाचन, फर्स्ट लेडी रोटेरियन शिल्पी चाचन, और सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार द्वारा किया जाएगा.

    मेमोग्राफी मशीन की आवश्यकता

    विशेषज्ञों के अनुसार, 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक होता है. प्रारंभिक अवस्था में जांच होने से इलाज अधिक प्रभावी होता है. मेमोग्राफी के जरिये छोटे से छोटे गांठ या ऊतक में बदलाव का पता लगाया जा सकता है, जिससे जान बचाई जा सकती है.

    मशीन की विशेषताएं

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    • मेमोग्राफी मशीन ‘वीनस डीआरवी प्लस’ में निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
    • फुल फील्ड डिजिटल मेमोग्राफी (FFDM) तकनीक आधारित
    • स्मार्ट AEC तकनीक के साथ एक्स-रे डोज़ नियंत्रण
    • इमेजिंग मात्र 10 सेकंड में
    • दर्द रहित जांच के लिए विशेष कंप्रेशन पैडल्स
    • घने स्तन ऊतक में भी स्पष्ट पहचान की सुविधा

    इस परियोजना को सफल बनाने में रोटेरियन बिपिन चाचन, सुरेश साबू, बिनोद सरावगी, रविंदर सिंह चड्ढा, सुमित अग्रवाल, रमेश धरणीधरका, ललित त्रिपाठी, पवन जायसवाल, आदित्य मल्होत्रा और राजेश नाथ शाहदेव समेत कई सदस्य योगदान दे रहे हैं.

    स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ा कदम

    रोटरी क्लब की यह पहल सदर अस्पताल को महिला स्वास्थ्य जांच में एक नई दिशा देने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A state-of-the-art digital mammography machine will be installed in Sadar Hospital on June 30 facility for breast cancer screening will be available
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस बाजार के समीप छिनतई के प्रयास में युवक पर अपराधियों ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group