Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»जेएन टाटा की दूरदर्शिता और भविष्य के आकलन क्षमता का प्रमाण है जमशेदपुर : पाणि
    Breaking News

    जेएन टाटा की दूरदर्शिता और भविष्य के आकलन क्षमता का प्रमाण है जमशेदपुर : पाणि

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में टाटा समूह की नींव रखने वाले और जमशेदपुर शहर के संस्थापक ज.एन. टाटा की 186 वी. जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जेएन टाटा की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ की गई. इसके पश्चात विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक संकायों के विभिन्न पदाधिकारियों ने जेएन टाटा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. पाणि ने अपने संबोधन वक्तव्य में कहा “जमशेदपुर शहर जेएन टाटा की दूरदर्शिता और भविष्य की क्षमताओं और अवसरों का आकलन कर सकने की उनकी अद्भुत क्षमता का साक्षात् प्रमाण है.

    आज जमशेदपुर शहर की स्थापना के 100 वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो चूका है. परंतु शहर की अवसंरचना प्रणाली और आधुनिक आवश्यकताओं के प्रति शहर के अनुकूलन क्षमता से इस तथ्य पर विश्वास कर पाना कठिन प्रतीत होता है कि यह शहर 100 वर्ष पुराना है. 100 वर्ष पूर्व ही 100 वर्ष पश्चात की परिस्थितियों का आकलन करना और उसके अनुसार एक पूरे शहर की परिकल्पना करना यह दर्शाता है कि जेएन टाटा कितनी प्रखर प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. जैसा कि समाज के महान विभूतियों के लिए कहा जाता है कि महान विभूतियों के केवल शरीर ही नष्ट होते हैं उनके विचार, समाज में उनका योगदान और एक चारित्रिक आदर्श के रूप में उनका अस्तित्व हमेशा हमारे बीच बना रहता है, जेएन टाटा का नाम समाज की उन्हीं विभूतियों की सूची में शामिल है. आज उनकी 186 वी. जयंती के अवसर पर हम पूरे नेताजी सुभाष परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं.”

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    कार्यक्रम के अगले चरण में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के द्वारा जेएन टाटा की तस्वीर पर पुष्प अर्पण किया गया और विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    कार्यक्रम में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, अकादमिक सलाहकार प्रो.दिलीप शोम, प्रशासनिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो.नाज़िम खान, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मोजिब अशरफ, आईटी विभाग के अधिष्ठाता डॉ. रंजन मिश्रा, विभिन्न विभाग संकायों के अधिष्ठाता, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, विभिन्न शिक्षकेत्तर और गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A tribute program was organized at Netaji Subhash University on the 186th birth anniversary of J.N. Tata
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बैंक कर्मचारियों का बिष्टुपुर में जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली और सामाजिक सुरक्षा की उठाई मांग

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group