


Jamshedpur. जुगसलाई के चावल कारोबारी दीपक अग्रवाल की आठ लाख रुपये के कीमत की चावल समेत ट्रक गायब हो गया. इस संबंध में दीपक अग्रवाल ने उलीडीह थाना में ट्रक के चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ केस दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार दीपक अग्रवाल का धालभूमगढ़ में चावल की फैक्ट्री है. गत 2 फरवरी को ट्रक में आठ लाख रुपये कीमत का चावल धालभूमगढ़ स्थित फैक्ट्री से पटना जाने के लिये निकली थी. मानगो डिमना रोड स्थित पेट्रोल पंप में ट्रक में ईंधन डाला गया. उसके बाद से ट्रक गायब है. अबतक ट्रक पटना नहीं पहुंची है. इस मामले में दीपक अग्रवाल ने मामले की शिकायत एसएसपी से भी की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.पुलिस के अनुसार ट्रक का पता लगाया जा रहा है.



