


Jamshedpur. उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाईं रोड नंबर-4 स्थित आस्था अपार्टमेंट में रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां सोनारी स्थित कुम्हारपाड़ा मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद सरफराज उर्फ राजा (40) की चार तल्ले से गिरकर मौत हो गयी. वह पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री था और ठेकेदार के तहत काम करता था.
जानकारी के मुताबिक, काम के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चार तल्ले से नीचे गिर गया. इस दुर्घटना में उसके सिर और पैरों में गंभीर चोट आयी. उसे तुरंत ही एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं.



