Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur News: सिदगोड़ा में महिला से दो लाख के गहने की ठगी, ठग गिरोह ने झूठी कहानी सुनाकर महिला को झांसे में लिया, पति के चोरी के केस में फंसने की बतायी कहानी
Crime

Jamshedpur News: सिदगोड़ा में महिला से दो लाख के गहने की ठगी, ठग गिरोह ने झूठी कहानी सुनाकर महिला को झांसे में लिया, पति के चोरी के केस में फंसने की बतायी कहानी

News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सनातन मुंडा की पत्नी से ठग गिरोह के लोगों ने करीब दो लाख रुपये के गहने ठगी कर ले गये. इस मामले में सनातन मुंडा ने सिदगोड़ा थाना में अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना सोमवार की सुबह करीब 11.40 बजे की है. घटना के संबंध में सनातन मुंडा की पत्नी मौसमी मुंडा ने बताया कि वह सुबह के वक्त घर पर अकेली थी. सनातन ड्यूटी गये थे. उसी दौरान ठग गिरोह के दो युवक उनके घर पर आये और कहा कि उनके पति कंपनी में चोरी केस में पकड़े गये हैं.

अब पुलिस और कंपनी के लोग घर के सामान और गहने की जांच करने के लिए थोड़ी देर में आयेंगे. उसने बताया कि सनातन ने उसे घर में रखे सभी गहने और कागजात को घर से हटा देने की बात कही है, क्योंकि अगर पुलिस आयेगी तो सभी गहने लेकर चली जायेगी. इतना सुनने के बाद वह घबरा गयी. उसके बाद वह ठग के झांसे में आकर अलमारी में रखा सारा गहना, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड उसे बैग में रखकर दे दिया. बैग में गहना मिलने के साथ ही ठग उसे फौरन लेकर मौके से फरार हो गये. उसके बाद जब सनातन से फोन पर बात हुई और उसने पूरी बात उसे बतायी तो उसके होश उड़ गये. सनातन तुरंत घर पहुंचा और पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

Jamshedpur: सोनारी में वाहन जांच के दौरान 14 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

November 16, 2026

Jamshedpur: सोनारी में वाहन जांच के दौरान 14 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

November 16, 2026

Jamshedpur: पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे, बाहर से बंद कर दिया दरवाजा, 7 लाख नकद समेत 15 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

November 16, 2026
Recent Post

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

November 16, 2026

Jamshedpur: सोनारी में वाहन जांच के दौरान 14 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

November 16, 2026

Jamshedpur: पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे, बाहर से बंद कर दिया दरवाजा, 7 लाख नकद समेत 15 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

November 16, 2026

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

November 16, 2026

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group