Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: Aadityapur के Nexa Service Center में गाड़ी सर्विसिंग कराने गये थे बागबेड़ा के टाटा मोटर्स कर्मी, सेंटर में ही कार ने कुचला, हो गयी मौत

Aadityapur.आदित्यपुर के नेक्सा सर्विस सेंटर में कार बैक करने के दौरान घायल टाटा मोटर्स कर्मचारी प्रेम कुमार ( 50) की शनिवार को मौत हो गयी. मृतक प्रेम बागबेड़ा के रहने वाले थे.

घटना 8 सितंबर की है. मृतक प्रेम कुमार नेक्सा सर्विस सेंटर में कार सर्विसिंग कराने गये थे. वे अपनी गाड़ी देख रहे थे. उसी दौरान बैक कर रहे कार की चपेट में आये गये. दो कार के बीच में आने से उन्हें शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोटें लगी थी. जिससे काफी ज्यादा रक्त निकाल गया.

घटना से वहां अफरा- तफरी मच गयी. वहां मौजूद लोग घायल प्रेम को इलाज के लिए अस्पताल ले गये. टाटा मोटर्स अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आइसीयू में रेफर कर दिया गया. शनिवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

मृतक प्रेम कुमार टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के प्रोडक्शन एंड प्लानिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत थे. वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री को छोड़ गये.

इधर परिजनों ने शनिवार को दोपहर आदित्यपुर थाने जाकर मामले की जानकारी दी,लेकिन लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है. इधर प्रेम के निधन की खबर मिलते ही टाटा मोटर्स और बागबेड़ा कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गयी.

Exit mobile version