Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव की तैयारियों का आला अधिकारियों ने लिया जायजा,मुख्यमंत्री के सचिव एवं कल्याण सचिव ने पदाधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित रखने का दिया निर्देशl
Jharkhand

आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव की तैयारियों का आला अधिकारियों ने लिया जायजा,मुख्यमंत्री के सचिव एवं कल्याण सचिव ने पदाधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित रखने का दिया निर्देशl

News DeskBy News DeskAugust 8, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

विश्व आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव की तैयारियों का आला अधिकारियों ने लिया जायजा,मुख्यमंत्री के सचिव एवं कल्याण सचिव ने पदाधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित रखने का दिया निर्देशl

झारखंड के मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं कल्याण सचिव केके सोन ने मंगलवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान मे आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां पुख़्ता रखें। अतिथियों के इंट्री और एक्जिट प्वाइंट की व्यवस्था दुरुस्त रखें।

मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ने निर्देश दिया कि मंच, वीआईपी लाउंज, प्रदर्शनी ग़ैलरी, मीडिया ग़ैलरी एवं लोगों की बैठने की व्यवस्था दुरुस्त रखें। उसके साथ प्रदर्शनी गैलरी को भी आकर्षक बनाने को कहा। गैलेरी में बनने वाले स्टॉल में सभी जानकारियों के लिए डिसप्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।

*झारखण्ड जनजातीय महोत्सव के फूड पवेलियन में झारखण्ड के व्यजंनों का लोग ले सकेंगे लुत्फ*

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

झारखण्ड जनजातीय महोत्सव के फूड पवेलियन में झारखण्ड के व्यजंनों का लोग लुत्फ ले सकेंगे। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में होनेवाले झारखण्ड जनजातीय महोत्सव में फूड कोर्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है, जहां लोग झारखण्डी व्यंजनों का आंनद ले सकेंगे। मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने यहां सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने पर विशेष जोर दिया।

*प्रदर्शनी गैलेरी में लोग झारखण्ड की कला-संस्कृति से हो सकेंगे रु-ब-रु*

कार्यक्रम में बनने वाले प्रदर्शनी गैलेरी में लोग झारखण्ड की कला-संस्कृति से रु-ब-रु हो सकेंगे। यहां बनने वाले स्टॉल में झारखण्ड एवं यहां की जनजातियो से जुड़ी सभी जानकारियां प्रदर्शित की जायेंगी।

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

*झारखण्ड जनजातीय महोत्सव के अवसर पर सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन का भी होगा आयोजन*
दो दिनों तक होने वाले झारखण्ड जनजातीय महोत्सव में सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया जायेगा। सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन 9 एवं 10 अगस्त को जनजातीय शोध संस्थान, एवं हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होगा। इस सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन में ख्यातिप्राप्त वक्ता भाग लेंगे।
मौक़े पर आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ,नगर आयुक्त शशि रंजन सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group