Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Aadiwasi Hunkar Rally: आदिवासी समुदाय ने कुड़मियों की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में ‘हुंकार’ रैली निकाली, आठ प्रस्ताव पारित
    Breaking News

    Aadiwasi Hunkar Rally: आदिवासी समुदाय ने कुड़मियों की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में ‘हुंकार’ रैली निकाली, आठ प्रस्ताव पारित

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रांची में विभिन्न आदिवासी समूहों के हजारों लोगों ने कुर्मी (कुड़मी) समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में शुक्रवार को रैली निकाली. धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आदिवासी बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में ‘आदिवासी हुंकार महारैली’ का आयोजन किया गया. राज्य के विभिन्न हिस्सों से 33 समुदायों के आदिवासियों ने रैली में भाग लिया. महारैली में आठ प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें कहा गया कि कुड़मी जाति द्वारा एसटी बनाने की मांग मूल आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों, इतिहास, नौकरी और आरक्षण को हड़पने की मंशा से की जा रही है. पूर्व मंत्री और आदिवासी बचाओ मोर्चा की संयोजक गीताश्री उरांव ने कहा कि आज की रैली में कुल 33 आदिवासी समुदायों ने हिस्सा लिया और कुर्मी समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के खिलाफ अपनी एकता का प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि झारखंड के कुर्मी कभी आदिवासी नहीं बन सकते.

    उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पेसा कानून लागू करने में विफलता के लिए कुर्मियों को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि कई ऐतिहासिक दस्तावेज़ इस बात की पुष्टि करते हैं कि वे कभी आदिवासी समुदाय नहीं थे. उरांव ने दावा किया कि सच्चाई जानने के बाद उनके पूर्वजों ने आदिवासी समुदाय से दूरी बना ली थी. उन्होंने कहा कि कुर्मियों ने कभी शिवाजी के वंशज होने का दावा किया था लेकिन अब वे सरकार पर उन्हें आदिवासियों में शामिल करने के लिए गलत दबाव डाल रहे हैं जिसका आदिवासी पुरज़ोर विरोध करते रहेंगे. उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष से उन दस्तावेज़ों की गहन समीक्षा करने का भी आग्रह किया. आदिवासी नेताओं लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि कुर्मियों की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग गलत है और यह राज्य में आदिवासी अधिकारों पर अतिक्रमण है.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    रैली में राज्य के विभिन्न जिलों से आदिवासी नेताओं, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया. इससे पहले 12 अक्टूबर को आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के बैनर तले कुर्मी समुदाय को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय के लोग मोरहाबादी में इकट्ठा हुए थे. आदिवासी कुर्मी समाज (एकेएस) के बैनर तले 20 सितंबर को हजारों प्रदर्शनकारियों ने राज्य भर के विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे पटरियों पर धरना दिया और कुर्मी समुदाय को एसटी का दर्जा देने और कुर्माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की अपनी मांग की. इस आंदोलन के कारण 100 से ज्यादा ट्रेन रद्द कर दी गईं या उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया या उन्हें समय से पहले ही रोक दिया गया. आदिवासी समूहों ने कुर्मी समुदाय द्वारा रेल रोको अभियान का विरोध किया था.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aadiwasi Hunkar Rally: The tribal community held a 'Hunkar' rally to protest the demand for Scheduled Tribe status for Kurmis Aadiwasi Hunkar Rally: आदिवासी समुदाय ने कुर्मियों की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में ‘हुंकार’ रैली निकाली passing eight resolutions. आठ प्रस्ताव पारित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group