Site icon Lahar Chakra

आदित्यपुर थाना घेराबंदी करती रही और आकाश गोप के हत्यारों ने कोर्ट में कर दी सिलेंडर? 

आदित्यपुर थाना घेराबंदी करती रही और आकाश गोप के हत्यारों ने कोर्ट में कर दी सिलेंडर?

आकाश गोप के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस दिन रात दावे करती रही ।पकड़ लिए जाएंगे अकाश गोप के हत्यारे ,चारों तरफ घेराबंदी और छापेमारी करती रही परंतु पुलिस की घेराबंदी घेराबंदी ही रह गई, और  चर्चा है कि आकाश गोप के हत्यारे ओम सरदार ,रजनीकांत बेहरा और आशीष कुमार दीप ने आज कोर्ट में सिलेंडर कर दिया। अपराधियों को कोर्ट में सिलेंडर करना पुलिस की विफलता को साफ साफ-दर्शाता है ।माझी टोला शिरीष भट्टा के पास 12 जून की शाम जुआ खेलने के दौरान सालड़ीह निवासी आकाश गोप को गोली मार घायल किया गया था ।जहां 23 जून को इलाज के क्रम में रांची स्थित रिम्स में उसकी मौत हो गई थी ।पुलिस द्वारा उस वक्त भी बड़े दावे करते हुए तीन अपराध कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही गई थी,लेकिन अभी तक पुलिस ने इन अपराधियों को नहीं पकड़ पाया है,और  सूत्रों की माने तो आज कोर्ट में अपराधियों ने सिलेंडर कर दिया । स्थानीय पुलिस प्रशासन अकाश गोप के हत्यारों को गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी करती रही और अपराधियों ने कोर्ट में सिलेंडर कर खुलेआम पुलिस प्रशासन को चुनौती दे दिए।
ए के मिश्र

Exit mobile version