Site icon Lahar Chakra

Mumbai : पंचवटी एक्सप्रेस के डिब्बे झटके साथ अलग हो गये, कोई यात्री हताहत नहीं

MUMBAI. नासिक और मुंबई के बीच परिचालित होने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे शनिवार सुबह ठाणे के कसारा में अलग हो गए, हालांकि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ. रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पंचवटी एक्सप्रेस मुंबई और मनमाड जंक्शन के बीच परिचालित होती है. उन्होंने बताया कि डिब्बे को आपस में पुनः जोड़े जाने में 40 मिनट लगे, जिसके बाद रेलगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हुई.

जानें रेलवे अधिकारी ने क्या कहा

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि पंचवटी एक्सप्रेस नासिक जिले के मनमाड जंक्शन से मुंबई के लिए रवाना हुई थी, लेकिन मुंबई से लगभग 128 किलोमीटर दूर कसारा रेलवे स्टेशन पर इसके डिब्बे अलग हो गए. उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन सुबह करीब 8.40 बजे कसारा स्टेशन से निकल रही थी. उन्होंने कहा, ‘ ट्रेन के कोच नंबर चार और पांच एक दूसरे से अलग हो गए थे. हम जांच करेंगे कि ये डिब्बे क्यों अलग हुए.’

Exit mobile version