Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jamshedpur News: 10 राज्यों में साइबर फ्रॉड का आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार, आरोपी की कंपनी के एकाउंट में एक दिन में जमा हुए 1.5 करोड़ रुपये
    Jamshedpur

    Jamshedpur News: 10 राज्यों में साइबर फ्रॉड का आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार, आरोपी की कंपनी के एकाउंट में एक दिन में जमा हुए 1.5 करोड़ रुपये

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.रांची साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के केस में 48 वर्षीय इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया है. उसे जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी 14,15,407 रुपये की साइबर ठगी के आरोप में हुई है. वह जमशेदपुर के घोड़ाबांधा तिलता बस्ती का रहने वाला है. साइबर थाना की पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल, एक सिम कार्ड, एक लैपटॉप, चार पासबुक, चार चेकबुक, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया है. साइबर थाना की पुलिस के अनुसार साइबर फ्रॉड की एक घटना को लेकर एक अगस्त 2024 को केस दर्ज हुआ था. इस मामले में साइबर फ्रॉड ने पीड़ित को टेलीग्राम पर विभिन्न मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क कर पहले ऑनलाइन ट्रेडिंग से संबंधित जानकारी दी. इसके बाद एक अन्य टेलीग्राम प्रोफाइल से संपर्क करने के बाद पीड़ित को एक वेबसाइट का लिंक भेजकर अपना आइडी बनाने के लिए कहा. इसके बाद ट्रेडिंग के एवज में अधिक मुनाफा का झांसा देकर उक्त रकम विभिन्न एकाउंट में डालने के लिए कहा. शुरुआत में साइबर फ्रॉड ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए उसके खाते में कुछ पैसे डाले, लेकिन बाद में पैसा डालना बंद कर दिया. इसके बाद पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ. केस में आरोपी के नाम पर प्रोपराइटरशिप फार्म वेल्यूम्ड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर बने इंडसइंड बैंक के एकाउंट में एक दिन में 1.5 करोड़ रुपये क्रेडिट हुआ. सीआइडी ने जब भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिये उसके एकाउंट के बारे में जानकारी हासिल की, तब पता चला कि उक्त एकाउंट नंबर के जरिये हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, केरल और कर्नाटक में साइबर ठगी की जा चुकी है. इस एकाउंट नंबर के जरिये साइबर फ्रॉड से संबंधित 27 शिकायतें दर्ज हैं.

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Accused of cyber fraud in 10 states arrested from Jamshedpur Jamshedpur news Rs 1.5 crore deposited in the account of the accused's company in a day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    April 30, 2026

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय में लटका मिला ताला

    April 30, 2026

    Jamshedpur: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव की सुपुत्री शौर्या श्रीवास्तव ने 2026 के आईएससी (आर्ट्स )के परीक्षा में अर्जित की 97% मार्क्स 

    April 30, 2026
    Recent Post

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    April 30, 2026

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय में लटका मिला ताला

    April 30, 2026

    Jamshedpur: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव की सुपुत्री शौर्या श्रीवास्तव ने 2026 के आईएससी (आर्ट्स )के परीक्षा में अर्जित की 97% मार्क्स 

    April 30, 2026

    CISCE का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी, आदित्यपुर की शांभवी ने देशभर में किया टॉप 

    April 30, 2026

    Election Result: बंगाल में मतदान के बाद अब 4 मई के नतीजों का इंतजार; ममता के लिए सत्ता बरकरार रखने की चुनौती?

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group