
Ranchi.अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के अनुसार अदाणी शुक्रवार शाम रांची में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे. सोरेन के साथ उनकी मुलाकात करीब दो घंटे तक चली. बयान में कहा गया है कि इस अवसर पर झारखंड में निवेश से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई.
पिछले वर्ष नवंबर में राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद अदाणी की सोरेन के साथ यह पहली मुलाकात है.
