Site icon Lahar Chakra

Adityapur: गम्हरिया के आमडीह रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

Adityapur. गम्हरिया।गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आमडीह रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान स्थानीय आमडीह निवासी जयराम मांझी के रूप में की गई है। वह गाँव का मांझी बाबा भी था। जानकारी के अनुसार, शव झुरकुली फाटक और आमडीह फाटक के बीच पोल संख्या 263/डी 12 के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है ।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने दी पुलिस को सूचना घटना के संबंध में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह स्थानीय निवासी भोमरा मांझी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की पहचान जयराम मांझी के रूप में की।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय गम्हरिया थाना पुलिस और रेलवे पुलिस को दी। बताया कि आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार सुबह करीब 7:05 बजे जयराम मांझी रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गए होंगे, तभी वे गुजर रही साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही ग़म्हरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और आगे की छानबीन में जुट गई है।

Exit mobile version