Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Adityapur: शादी से पहले युवती ने फंदे से झूल कर दे दी जान, पड़ोसियों को कटघरे में खड़ा किया, अब पुलिस कर सकती है गिरफ्तार, पढ़े Suicide Note में क्या लिखा है?
    Crime

    Adityapur: शादी से पहले युवती ने फंदे से झूल कर दे दी जान, पड़ोसियों को कटघरे में खड़ा किया, अब पुलिस कर सकती है गिरफ्तार, पढ़े Suicide Note में क्या लिखा है?

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज में गुरुवार रात सोनाली ने अपने घर के कमरे में फंदे से झूल कर. उसे उतार कर परिजनों द्वारा टीएमएच ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता दीपक यादव की ओर से की गयी लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

    दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. पुलिस से की गयी शिकायत में पड़ोस का युवक संजीत पटेल, पंकज प्रसाद, पवन प्रसाद, मनिया देवी, अशोक प्रसाद व अंजनी देवी समेत छह लोगों के विरुद्ध युवती को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया गया है. शुक्रवार को मृतका के शव का अंत्यपरीक्षण करवा कर उसके घर वालों को सौंप दिया गया.

    पुलिस से की गयी शिकायत में बताया गया है कि सोनाली की शादी तय हो गयी थी. आरोपी शादी तोड़ने के लिए सोनाली व उसके होने वाले पति को धमकी दे रहे थे. दो दिन पूर्व शाम के समय संजीत ने जबरन उसके घर में घुसा था. मृतका के विरोध करने पर परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया. तब उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे और मृतका के भाई की कनपटी पर पिस्तौल सटा कर संजीत को छुड़ा कर ले गये थे.

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    सुसाइड नोट में लिखा आत्महत्या का कारण….

    मृतका सोनाली यादव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने आत्महत्या का कारण लिखा है. उसने संजीत पटेल का नाम लिया है. सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे पड़ोस के रहने वाले युवक संजीत पटेल द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है. क्योंकि उसकी शादी होने वाली थी. उसे संजीत पटेल नाम का लड़का धमकी दे रहा था. उसका कहना था कि यदि वो शादी करेगी तो उसकी शादी वहां नहीं होने देगा और उसे जान से मार देगा.

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    आत्महत्या के पीछे संजीत और उसके जीजा पंकज प्रसाद, पवन का भी हाथ है. वहीं उसने यह भी लिखा है कि इन सब के पीछे वे खुद जिम्मेदार है. उसके घरवालों को कोई परेशान नहीं करें. वहीं वह ऐसा कदम नहीं उठाना चाहती थी, पर उसे जबरजस्ती यह कदम उठाना पड़ा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur: Before marriage now the police can arrest her read what is written in the suicide note? the girl committed suicide by hanging herself the neighbors were put in the dock
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    June 24, 2026

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    June 24, 2026

    Seraikella-Kharsawan;: सरायकेला में छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना

    June 24, 2026

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group