Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur: आदित्यपुर वार्ड 9 की पार्षद प्रत्याशी ने प्रेमी के साथ फरार होने की बात से किया इनकार, दर्ज करायी शिकायत, पति पर लगाये गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
    Breaking News

    Adityapur: आदित्यपुर वार्ड 9 की पार्षद प्रत्याशी ने प्रेमी के साथ फरार होने की बात से किया इनकार, दर्ज करायी शिकायत, पति पर लगाये गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने खुद के ‘प्रेमी संग फरार’ होने की बात को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है. शुक्रवार को आरआईटी थाने पहुंचकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कहीं फरार नहीं हुई थीं, बल्कि चुनावी कार्यों और व्यय कोषांग में हिसाब देने में व्यस्त थीं. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को विरोधियों द्वारा रची गई चुनावी साजिश करार दिया है. वार्ड नंबर 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने अपने पति राकेश मार्डी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है.

    राखी के अनुसार उनके और उनके पति के बीच पिछले 6 महीनों से संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं. पति को उनका चुनाव लड़ना पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने अनर्गल आरोप लगाए. राखी ने दावा किया कि उनके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है, जिसका विरोध करने पर उन्हें इस तरह बदनाम किया जा रहा है. राखी मार्डी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर आरआईटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मांग की है कि चुनाव के समय उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पति ने की थी शिकायत
    राखी मार्डी के पति राकेश मार्डी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रेमचंद मार्डी नामक व्यक्ति ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है. राकेश का दावा है कि उनकी पत्नी के साथ उनकी नाबालिग बेटी भी है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है. इस मामले को लेकर राकेश मार्डी ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने उपायुक्त को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur: Councilor candidate for Adityapur Ward 9 denies eloping with her lover Adityapur: आदित्यपुर वार्ड 9 की पार्षद प्रत्याशी ने प्रेमी के साथ फरार होने की बात से किया इनकार also makes serious allegations against husband; learn the full story files complaint जानें पूरा मामला? दर्ज करायी शिकायत पति पर भी लगाये गंभीर आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group