Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Adityapur Crime: पूर्व गार्ड व सुपरवाइजर ने ही हाइवा कंपनी के गेट पर चलायी थी गोली, देशी कट्टा व गोली के साथ दोनों गिरफ्तार
Crime

Adityapur Crime: पूर्व गार्ड व सुपरवाइजर ने ही हाइवा कंपनी के गेट पर चलायी थी गोली, देशी कट्टा व गोली के साथ दोनों गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Adityapur. आरआइटी थानांतर्गत फेज तीन स्थित हाइवा कंपनी के गेट पर गोली चलाने का मामला सामने आया था. संयोग से यह गोली किसी को नहीं लगी. इस घटना को लेकर कंपनी के असिस्टेंट एचआर संजय गुप्ता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की. पुलिस से की गयी शिकायत में उक्त घटना में पूर्व सिक्युरिटी सुपरवाइजर एमआइजी निवासी समीर झा व कंपनी में जेएसएस सिक्यूरिटी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारी एलआइजी निवासी सर्वजीत शर्मा को आरोपी बनाया गया.

पुलिस के अनुसार,समीर एक साल पहले यहां काम करता था और सर्वजीत का यहां लखनऊ स्थानांतरण हो गया था. इससे दोनों नाराज थे. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी करते हुए उक्त घटना के नामजद आरोपी समीर व सर्वजीत को कांड के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी कट्टा, दो कारतूस व सर्वजीत की बाइक को जब्त किया. पूछताछ में दोनों में पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया. उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआइ शशिभूषण सिंह मुंडा, राज कुमार साहा, आरक्षी चंदन कुमार, उमाशंकर सिंह व आनंद मोहन शामिल थे.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group