Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Adityapur Crime: गम्हरिया के बाबू दास पर फायरिंग मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद, चार लोगों पर पत्नी ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
Breaking News

Adityapur Crime: गम्हरिया के बाबू दास पर फायरिंग मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद, चार लोगों पर पत्नी ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी

News DeskBy News DeskFebruary 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा के देसी ढाबा में शुक्रवार की रात गम्हरिया निवासी बाबू दास पर फायरिंग मामले में दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी कि आरोपियों में गम्हरिया के साईं कल्पना फ्लैट के पीछे स्थित बस्ती निवासी अजय बहादुर उर्फ अज्जू थापा व आदित्यपुर सतबोहनी काली मंदिर निवासी आनन्द दूबे को गिरफ्तार किया गया. घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया. एसपी श्री लुणायत ने बताया कि सात फरवरी को रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा स्थित देसी ढाबा में बाबू दास को अजय बहादूर उर्फ अज्जू थापा व आनन्द दूबे ने गोली मार दी व फरार हो गये. घायल बाबू दास को उनके स्वजन ने टीएमएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

बाबू दास की पत्नी सुष्मिता देवी ने अजय बहादूर, आनन्द दूबे, देवाशीष दास व संतोष थापा के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ समीर संवैया के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन हुआ. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी प्रशाखा का उपयोग करते हुए अजय व आनन्द को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है.

Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड में आरोपी नीरज सिंह की जमानत याचिका खारिज, जेल में ही रहेंगे

Jamshedpur: पारडीह चौक पर अनियंत्रित बस की टक्कर से शहीद निर्मल महतो की मूर्ति हो गई खंडित
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड में आरोपी नीरज सिंह की जमानत याचिका खारिज, जेल में ही रहेंगे

November 18, 2026

Jamshedpur: पारडीह चौक पर अनियंत्रित बस की टक्कर से शहीद निर्मल महतो की मूर्ति हो गई खंडित

November 18, 2026

SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court

November 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड में आरोपी नीरज सिंह की जमानत याचिका खारिज, जेल में ही रहेंगे

November 18, 2026

Jamshedpur: पारडीह चौक पर अनियंत्रित बस की टक्कर से शहीद निर्मल महतो की मूर्ति हो गई खंडित

November 18, 2026

SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court

November 17, 2026

Jharkhand: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग की, लोक भवन के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

November 17, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराधियों की बड़ी घेराबंदी, 91 पर सीसीए की तैयारी, 54 होंगे जेल में निरुद्ध, 37 तड़ीपार

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group