Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»एक भारत,श्रेष्ठ भारत के थीम पर बनेगा आदित्यपुर में जयराम यूथ स्पोर्टिंग का दुर्गा पूजा पंडाल,विश्व शांति का संदेश देते दर्शाए जाएंगे भगवान गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद व राष्ट्रपति महात्मा गांधी के विचार l
    Jamshedpur

    एक भारत,श्रेष्ठ भारत के थीम पर बनेगा आदित्यपुर में जयराम यूथ स्पोर्टिंग का दुर्गा पूजा पंडाल,विश्व शांति का संदेश देते दर्शाए जाएंगे भगवान गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद व राष्ट्रपति महात्मा गांधी के विचार l

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    एक भारत,श्रेष्ठ भारत के थीम पर बनेगा आदित्यपुर में जयराम यूथ स्पोर्टिंग का दुर्गा पूजा पंडाल,विश्व शांति का संदेश देते दर्शाए जाएंगे भगवान गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद व राष्ट्रपति महात्मा गांधी के विचार l

    आदित्यपुर l
    प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के अवसर पर आदित्यपुर में जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से भव्य व आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण जा रहा है।
    शुक्रवार को पूजा पंडाल के निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के कर्ताधर्ता ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के अलावा आदित्यपुर, जमशेदपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के कई जाने-माने लोग उपस्थित थे‌। यजमान के रुप में स्वर्गीय प्रवीण सिंह के पुत्र अंकुर सिंह ने पूजा-अर्चना की।

    इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि वर्तमान में पूरे विश्व में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। इस परिस्थिति में भगवान गौतम बुद्ध के विश्व शांति, स्वामी विवेकानंद जी के विश्व बंधुत्व और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश को अपने जीवन में उतारने की सभी को जरुरत है,तब जाकर ही विश्व में शांति का माहौल स्थापित किया जा सकता है। इसी को देखते हुए इस बार जयराम यूथ स्पोर्टिंग की ओर से मां दुर्गा की पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जो वास्तव में श्रद्धालुओं को न सिर्फ अपनी ओर आकर्षित करेगा, बल्कि इसके जरिए मानव धर्म, महाधर्म का संदेश देने का भी प्रयास किया जाएगा।

    पश्चिम बंगाल के कारीगर जुटे पंडाल को मूर्तरुप देने में

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    भूमिपूजन के साथ ही पूजा पंडाल के निर्माण का कार्य भी शुरु हो गया है।इसे मूर्तरुप देने में पश्चिम बंगाल के मेचीदा के पार्वती डेकोरेटर के कारीगरों की टीम अशोक दा की अगुआयी में जुट गई है। यहां भव्य पूजा पंडाल के निर्माण के साथ पंडाल के थीम पर आधारित कई आकर्षक झांकियां भी रहेगी, जो श्रद्धालुओं को खूब भाएगा।

    *15 लाख की लागत से बनेगा पंडाल।*
    पूजा पंडाल निर्माण का बजट सीमित रखा गया है और मात्र लगभग 15 लाख की लागत से पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है इसके लिए मेचीदा मेचीदा पश्चिम बंगाल के कारीगर अशोक दा के नेतृत्व में प्रत्येक दिन 50 से 60 कारीगर काम करेंगे।
    पूजा पंडाल के भूमिपूजन के मौके पर पूजा कमिटी के शंकर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश, समाजसेवी चंदन सिंह, अरुण सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजा सिंह, अजय सिंह, आलोक दुबे, शेरु खान, शशि सिंह, रामवृक्ष गुप्ता, सावन मिश्रा, टुनटुन तिवारी, इंद्रजीत पांडे समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
    ए के मिश्र

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Durga puja
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026
    Recent Post

    Jharkhand : कांस्टेबल परीक्षा में ‘डिजिटल नकल’ के आरोप में छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    Jamshedpur Crime News :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group